Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दायर, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में फिर हुआ आतंकवादी हमला वेस्टमिंस्टर ब्रिज से टकरा गयी पुलिस की नाव मुख्य अभियोजक करीम खान को पद से हटा दिया गया इजरायली सेना ने कब्जे वाले वेस्ट बैंक में अभियान किया सऊदी अरब ने यमन में हवाई हमले किये ड्रोन प्रदर्शनी पर हुए हमले में पंद्रह की मौत गर्मी के मौसम में सीमा पर फैलता जा रहा है दावानल Govinda Karisma Kapoor Movies Breakup: क्यों टूटी गोविंदा और करिश्मा कपूर की सुपरहिट जोड़ी? शगुफ्ता ... भारत बनाम जिम्बाब्वे T20I: अभिषेक शर्मा ने गेंद से मचाया तहलका, 14 साल बाद दोहराया सहवाग का ऐतिहासिक...

Durg News: पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने खाद-बीज संकट और अस्पताल लापरवाही पर कलेक्टर को घेरा

दुर्ग: जिले में इन दिनों खाद और बीज के संकट से किसान बुरी तरह परेशान हैं। इसी गंभीर मुद्दे को लेकर पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कलेक्टर अभिजीत सिंह से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। उनके साथ रिसाली महापौर शशि सिन्हा और दुर्ग शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। ताम्रध्वज साहू ने आरोप लगाया कि जिले में डीएपी, यूरिया, एसएसपी और एमओपी जैसे उर्वरकों की भारी कमी है। सहकारी समितियों में खाद न मिलने के कारण किसान खुले बाजार में अधिक कीमत पर खाद खरीदने को मजबूर हो रहे हैं।

📊 30% किसानों को ही मिल पाया खाद: धान बीज की गुणवत्ता और उपलब्धता पर उठाए सवाल

पूर्व गृहमंत्री का दावा है कि जिले की अधिकांश सहकारी समितियों में केवल 30% किसान ही निर्धारित मात्रा में खाद प्राप्त कर सके हैं। इसके अतिरिक्त, धान बीज की उपलब्धता भी संतोषजनक नहीं है। साहू ने कहा कि पहले 5 एकड़ से अधिक भूमि वाले किसानों को दो बार खाद दी जाती थी, लेकिन अब इसे घटाकर एक बार कर दिया गया है, जिससे खेती-किसानी के लिए किसानों के सामने संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल प्रभाव से खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की।

🏥 जिला अस्पताल में मौत का मामला: लापरवाही का आरोप, 50 लाख मुआवजे की मांग

ताम्रध्वज साहू ने 1 जून को दुर्ग जिला अस्पताल में खून की कमी के कारण हुई दीपिका गाड़ा की मौत का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि एक बेटी की जान प्रशासन की अनदेखी की वजह से गई है। उन्होंने कलेक्टर से मांग की कि मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। साथ ही, उन्होंने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।