Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में फिर हुआ आतंकवादी हमला वेस्टमिंस्टर ब्रिज से टकरा गयी पुलिस की नाव मुख्य अभियोजक करीम खान को पद से हटा दिया गया इजरायली सेना ने कब्जे वाले वेस्ट बैंक में अभियान किया सऊदी अरब ने यमन में हवाई हमले किये ड्रोन प्रदर्शनी पर हुए हमले में पंद्रह की मौत गर्मी के मौसम में सीमा पर फैलता जा रहा है दावानल Govinda Karisma Kapoor Movies Breakup: क्यों टूटी गोविंदा और करिश्मा कपूर की सुपरहिट जोड़ी? शगुफ्ता ... भारत बनाम जिम्बाब्वे T20I: अभिषेक शर्मा ने गेंद से मचाया तहलका, 14 साल बाद दोहराया सहवाग का ऐतिहासिक... रूस-यूक्रेन युद्ध में भीषण पलटवार, जपोरिज्जिया में 12 और सुमी में 3 लोगों की मौत से बढ़ा तनाव

Chhattisgarh Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में मानसून कब पहुंचेगा? केरल में देरी से एंट्री का प्रदेश पर क्या होगा असर?

रायपुर: छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री की सामान्य तिथि 12 जून है, लेकिन इस साल मानसून कब तक पहुंचेगा, यह बता पाना फिलहाल मुश्किल है। केरल में मानसून की सामान्य तिथि 1 जून होती है, लेकिन इस बार वहां तीन दिन की देरी से एंट्री हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, छत्तीसगढ़ में मानसून का प्रवेश सामान्यतः बस्तर संभाग से होता है। रायपुर में मानसून के आगमन की सामान्य तिथि 16 जून है, जबकि सरगुजा संभाग में यह 17-18 जून तक पहुंचता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आसपास के क्षेत्रों में बारिश की स्थिति और वायुमंडलीय पैरामीटर तय होने के बाद ही सटीक तारीख की घोषणा की जा सकेगी।

🌡️ भीषण गर्मी से बेहाल छत्तीसगढ़: मध्य छत्तीसगढ़ में पारा 43 डिग्री के करीब, रायपुर-बिलासपुर में लू जैसे हालात

वर्तमान में प्रदेश के कई शहरों में भीषण गर्मी का दौर जारी है। मध्य छत्तीसगढ़ में तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। पिछले दो दिनों में राजनांदगांव, बिलासपुर और रायपुर में सबसे ज्यादा गर्मी दर्ज की गई है। शुक्रवार के आंकड़ों के अनुसार, रायपुर का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री, बिलासपुर का 42.2 डिग्री, दुर्ग का 41 डिग्री और राजनांदगांव का 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अपेक्षाकृत कम तापमान वाले क्षेत्रों में पेंड्रारोड (36.4 डिग्री), अंबिकापुर (37.5 डिग्री) और जगदलपुर (36.9 डिग्री) शामिल रहे।

⚠️ आंधी-तूफान का अलर्ट: द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

मौसम विभाग ने बताया है कि झारखंड से लेकर तेलंगाना तक एक ‘द्रोणिका’ (Trough) और साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ के दक्षिण (बस्तर) और उत्तर (सरगुजा) संभाग में गरज-चमक के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आंधी आने की प्रबल संभावना है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी मौसम का मिजाज बदलने और हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं।