Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के धार का प्रसिद्ध 'बाग प्रिंट' पहुंचा राष्ट्रपति भवन, 'एट होम' समारोह की बढ़ाएगा शोभा बालाघाट के आदिवासी गांवों में रहस्यमयी बीमारी और मलेरिया का कहर: डेढ़ माह में मासूमों की मौत, स्कूल ... जब क्लास में 'गुरुजी' बने गुना कलेक्टर: किशोर कन्याल ने ब्लैकबोर्ड पर बच्चों को पढ़ाया पाठ, सिखाया '... इंदौर: नगर निगम ARO जितेंद्र पांडे के ठिकानों पर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 31 साल की नौकरी में बना... बिजली कटौती से मुक्ति पाने में जी जान से जुटे हैं अफ्रीकी देश सेउटा और मेलिला पर कोई बातचीत नहीं होगी इटली के माउंट एटेना को देखने जुट रही है भीड़ हूती के कई ठिकानों पर हमले में दर्जनों मारे गये सरकारी फेरी के उलटने से 44 लोगों की मौत अफ्रीका के नाइजीरिया में गिद्धों को बचाने का एक संघर्ष जारी है, देखें वीडियो

कर्नाटक की राजनीति अब दिल्ली शिफ्ट हो गयी

वरिष्ठ नेताओँ के साथ दोनों की बैठक

  • राहुल गांधी और खडगे से मिले सिद्धारमैया

  • राज्य के दूसरे नेता भी बुलाये गये हैं

  • विधायक दल की बैठक अब शनिवार को

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः कर्नाटक कांग्रेस की पूरी राजनीति फिलहाल दिल्ली में है। अपने पुत्र के साथ दिल्ली पहुंचने के बाद सिद्धारमैया ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे और राहुल गांधी से भेंट की। दूसरी तरफ देश की राजधानी पहुंचे डीके शिवकुमार ने नेताओँ से मिलने के साथ साथ केसी वेणुगोपाल से अलग से बैठक की। यह लगभग तय हो गया है कि सिद्धारमैया के त्यागपत्र देने के बाद शिवकुमार ही अगले मुख्यमंत्री होंगे।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को बेंगलुरु के लोक भवन में राज्यपाल के विशेष सचिव को अपना इस्तीफा सौंप दिया। राज्यपाल थावरचंद गहलोत की अनुपस्थिति में विशेष सचिव प्रभु शंकर ने यह इस्तीफा स्वीकार किया। राज्यपाल गहलोत निजी कारणों से अपने गृहनगर इंदौर में हैं। इस्तीफा सौंपने के दौरान उपमुख्यमंत्री शिवकुमार और अन्य कैबिनेट सहयोगी भी सिद्धारमैया के साथ मौजूद थे।

इससे पहले, सिद्धारमैया ने अपने आवास पर कैबिनेट सहयोगियों के लिए आयोजित सुबह के नाश्ते के दौरान मंत्रियों को पद छोड़ने के अपने फैसले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस आलाकमान के निर्देशानुसार उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार उनके उत्तराधिकारी होंगे। शुक्रवार को राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार करते हुए उनके नेतृत्व वाली मंत्रिपरिषद को भंग कर दिया।

कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने बताया कि नए नेता के चुनाव के लिए 30 मई (शनिवार) को शाम 4 बजे विधान सौध के सम्मेलन कक्ष में कर्नाटक कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। विधायक दल के सचिव अल्लमप्रभु पाटिल द्वारा सभी विधायकों को इस संबंध में पत्र भेज दिया गया है।

कांग्रेस ने सिद्धारमैया के स्थान पर उनके डिप्टी डी.के. शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है, जिसकी पृष्ठभूमि पिछले वर्ष नवंबर से ही तैयार हो रही थी। सिद्धारमैया, जो मुख्यमंत्री के रूप में अपना दूसरा कार्यकाल पूरा कर रहे थे, और कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार के बीच 2023 के विधानसभा चुनाव के बाद कथित तौर पर ढाई-ढाई साल के लिए सत्ता साझा करने का समझौता हुआ था। नेतृत्व का मुद्दा सुलझने के बाद, अब कांग्रेस के सामने शिवकुमार के नेतृत्व वाले नए मंत्रिमंडल के गठन को लेकर असमंजस की स्थिति है।