Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Haryana Elections: "वोट दो, शादी करवाऊंगी!" हरियाणा की BJP MLA का कुंवारों से अनोखा वादा; जानें क्या... Haryana Minister Accident: हरियाणा के मंत्री की कार का भीषण एक्सीडेंट; पैर सहित शरीर में आई गंभीर चो... Karnal Weather News: करनाल में आंधी-तूफान और भारी बारिश का तांडव; दो लोगों की दर्दनाक मौत, कई इलाकों... Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में द्रोणिका का असर; अगले 5 दिनों तक बारिश और गरज-चमक की संभा... Sushasan Tihar 2026: 'सरकार खुद पहुंचेगी आपके द्वार'; मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सुशासन तिहार पर... West Bengal Election Results: बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत; सांसद चिंतामणि महाराज ने खुद बनाई और ... IPL 2026 Raipur: रायपुर में आईपीएल मैच को लेकर ट्रैफिक रूट प्लान जारी; जानें स्टेडियम जाने और पार्कि... Dhamdhagarh Protest: प्रधान कार्यालय और कचना धुरवा देवालय में तालाबंदी से भड़के आदिवासी; चक्काजाम से... Road Accident News: भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत; मासूम बच्चा बाल-बाल बचा, इलाके में पसरा मा... Drug Smuggling: महासमुंद में पुलिस की बड़ी स्ट्राइक; एंबुलेंस में छिपाकर ले जा रहे थे डेढ़ करोड़ का ...

Weather Update Today: यूपी-बिहार और एमपी में बारिश के आसार; राजस्थान में भीषण हीटवेव का अलर्ट, जानें दिल्ली-NCR का हाल

दिल्ली में अगले 6 दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है. आईएमडी के अनुसार तापमान बढ़ेगा और गर्मी बढ़ेगी. लू भी चलने के आसार हैं. 12 मई तक बारिश का अलर्ट नहीं जारी किया गया है. कल दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. आज मौसम शुष्क रहेगा और दिन में तेज धूप रहेगी

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान हैं. मौसम विभाग ने झारखंड और पश्चिम बंगाल में 9 और 10 मई को 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी जारी की है. वहीं महाराष्ट्र के कई हिस्सों में अगले तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है.

यूपी-बिहार में कैसा रहेगा आज का मौसम?

यूपी में 8 और 9 मई को कई जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं. इस दौरान बिजली गिरने और धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना जताई गई है. वहीं आज कई जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और दिन में धूप रहेगी. बिहार के पटना सहित कई जिलों में आज बारिश की संभावना जताई गई हैं.

राजस्थान में चलेगी तेज हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में अगले करीब तीन दिनों तक तेज हवाएं चलने की संभावना है. 9 मई के बाद तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है. पश्चिमी राजस्थान में 9 से 13 मई के बीच हीटवेव चलने की चेतावनी दी है. आईएमडी के अनुसार एमपी में पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी बना हुआ है. कई जिलों में आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई गई है.

उत्तराखंड में क्या है मौसम का हाल?

8 मई को उत्तराखंड में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है. वहीं 11 से 13 मई के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में एक बार फिर बारिश और तेज हवाओं का नया दौर शुरू होगा.

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

पूर्वोत्तर भारत में असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 9 मई तक बारिश और तेज हवाओं का असर बना रहेगा. अरुणाचल प्रदेश में 7, 12 और 13 मई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं असम और मेघालय में 12 और 13 मई को भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में लगातार बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है. केरल, तमिलनाडु और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने कहा है कि केरल में अगले सात दिनों तक भारी बारिश हो सकती है.