Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
15 साल के वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी का जलवा: दलीप ट्रॉफी में लिया सटीक DRS फैसला 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट का अनदेखा किस्सा: जैद दरबार ने पॉडकास्ट में किया मजेदार खुलासा नेपाल में भोटेकोशी बाढ़ से बैंकिंग सेक्टर को बड़ा झटका: 11 बैंकों की 17 शाखाएं तबाह, 35 कर्मचारी अब ... iPhone 18 Pro कब होगा लॉन्च? 48MP ट्रिपल कैमरा, A20 Pro चिप और 120Hz डिस्प्ले के साथ इस दिन देगा दस्... पूजा-पाठ और दान में दाहिने हाथ का विशेष महत्व: शुभता, सम्मान और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक बाथरूम के फर्श और टाइल्स पर लगे जिद्दी पीले दाग कैसे हटाएं? जानें सिरका और बेकिंग सोडा के 5 आसान घरे... दिल्ली में कलयुगी पिता ने की मानसिक रूप से बीमार बेटे की हत्या: 200 CCTV फुटेज खंगालने के बाद पिता औ... सपा की सरकार बनी तो 3 महीने में होगी जाति जनगणना: अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, महिलाओं को ₹40 हजार और अ... मसूरी में भारी बारिश से दरका पहाड़: मकानों पर मंडराया खतरा, पानी वाले बैंड पर भू-कटाव से दहशत यूक्रेन के ड्रोन हमलों से रूस में ईंधन संकट: भारत बना बड़ा मददगार, 2 महीने में भेजा 10 लाख बैरल पेट्...

Fatehabad Crime: पुलिस चौकी के पास मिली खोपड़ी का खुलासा; 16 दिन से लापता युवक की हत्या, 4 मई को थी शादी

फतेहाबाद : फतेहाबाद शहर के गुरुनानकपुरा क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब पुलिस चौकी के पास खाली जगह से मिली खोपड़ी की गुत्थी सुलझते हुए एक युवक की पहचान में बदल गई। पुलिस जांच में सामने आया कि यह खोपड़ी गांव अहरवा निवासी बीरसा सिंह उर्फ बीरसा (21) की है जो पिछले 16 दिनों से लापता था। युवक की 4 मई को शादी होनी थी लेकिन उससे पहले ही उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

जानकारी अनुसार 1 मई को गुरुनानकपुरा पुलिस चौकी के पास खोपड़ी मिली थी जबकि 4 दिन बाद शरीर का बाकी हिस्सा एक पैट्रोल पम्प के पीछे झाड़ियों में बरामद हुआ। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस द्वारा खोपड़ी की फोटो परिजनों को दिखाई गई जिसके बाद परिजनों ने कान में पहनी बाली के आधार पर उसकी पहचान बीरसा सिंह के रूप में की।

परिजनों के अनुसार बीरसा सिंह 19 अप्रैल को शाम करीब 5.30 बजे घर से 10 रुपए लेकर निकला था और अपना मोबाइल भी घर पर ही छोड़ गया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। इस संबंध में थाना सदर में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया गया था। मृतक के भाई गुरसेवक सिंह ने बताया कि बीरसा कुछ युवकों के साथ रहता था और नशीली गोलियों व चिट्टे का सेवन करता था। परिजनों को शक है कि उन्हीं लोगों में से किसी ने उसकी हत्या की है।

डी.एन.ए. जांच के लिए भेजे सैंपल

पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में रखवाया जिसके बाद डी.एन.ए. जांच के लिए खोपड़ी और अन्य सैंपल अग्रोहा मैडीकल कॉलेज भेजे गए हैं। सदर थाना प्रभारी प्रसाद सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टि में परिजनों द्वारा पहचान की गई है लेकिन आधिकारिक पुष्टि डी.एन.ए. रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। इसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।