Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में फिर हुआ आतंकवादी हमला वेस्टमिंस्टर ब्रिज से टकरा गयी पुलिस की नाव मुख्य अभियोजक करीम खान को पद से हटा दिया गया इजरायली सेना ने कब्जे वाले वेस्ट बैंक में अभियान किया सऊदी अरब ने यमन में हवाई हमले किये ड्रोन प्रदर्शनी पर हुए हमले में पंद्रह की मौत गर्मी के मौसम में सीमा पर फैलता जा रहा है दावानल Govinda Karisma Kapoor Movies Breakup: क्यों टूटी गोविंदा और करिश्मा कपूर की सुपरहिट जोड़ी? शगुफ्ता ... भारत बनाम जिम्बाब्वे T20I: अभिषेक शर्मा ने गेंद से मचाया तहलका, 14 साल बाद दोहराया सहवाग का ऐतिहासिक... रूस-यूक्रेन युद्ध में भीषण पलटवार, जपोरिज्जिया में 12 और सुमी में 3 लोगों की मौत से बढ़ा तनाव

Gold Robbery: ज्वेलरी शोरूम के मैनेजर पर तलवार से वार, बदमाशों ने लूटे 1 करोड़ के सोने-चांदी के जेवर

रायपुर: खरोरा थाना क्षेत्र के तिल्दाडीह मोड़ के पास सराफाकर्मी से लगभग 1 करोड़ रुपए के सोने चांदी के गहनों की लूट हुई है. बाइक सवार बदमाशों ने पहले सराफाकर्मी पर तलवार से हमला किया फिर एक करोड़ रुपए के सोने चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए हैं.

आंधी तूफान के बीच 1 करोड़ की लूट

खरोरा थाना अंतर्गत महावीर ज्वेलर्स के नाम से सराफा दुकान है. इसका संचालन जैन परिवार करता है. महावीर ज्वेलर्स में टीकाराम शर्मा मैनेजर का काम करता है. मंगलवार शाम को मैनेजर टीकाराम शर्मा ब्रांच से जेवर लेकर खरोरा लौट रहा था, तभी शाम 7:00 बजे के आसपास आंधी तूफान की वजह से वह तिल्दाडीह मोड़ के पास रुका हुआ था. इसी दौरान बाइक सवार आरोपी उसके पास पहुंचे. उस पर तलवार से हमला किया और सोना चांदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए. मैनेजर टीकाराम शर्मा ने इसकी शिकायत खरोरा थाने में दर्ज कराई.

बाइक सवार बदमाश फरार, नहीं चला पता

ग्रामीण एडिशनल एसपी संदीप मित्तल ने बताया कि मैनेजर ने लूट के आरोपियों की संख्या 2 से 3 बताई है. घायल मैनेजर का इलाज नजदीक के अस्पताल में चल रहा है. पुलिस की टीम जांच कर रही है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और लोगों से इस मामले में पूछताछ भी की जा रही है. बाइक सवार बदमाशों के बारे में अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. आरोपियों की तलाश की जा रही है.