Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दक्षिणी लेबनान को खाली करने से नेतन्याहू का इंकार राष्ट्रपति लूला तक अब बैंकिंग घोटाले की आंच पहुंची कांगो में इबोला संक्रमितों की संख्या 896 हुई युद्ध क्षेत्र में बच्चों के खिलाफ अत्याचार President Droupadi Murmu Birthday: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन; पीएम मोदी, राजनाथ सिंह समेत... NEET Re-Exam Preparation: परीक्षा से पहले आज देशभर में NTA की 'मॉक ड्रिल'; जानें सुरक्षा और संचालन क... Karnataka Welfare Schemes: अब वोटर लिस्ट में नाम होने पर ही मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ; सीएम डीके ... Economic Crisis Allegations: महंगाई और बेरोजगारी पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना; RBI गवर्नर ने ... Maharashtra Politics: शिवसेना स्थापना दिवस पर शिंदे का शक्ति प्रदर्शन; राहुल गांधी और उद्धव गुट पर स... NEET UG Student Death: गाजियाबाद के प्रताप विहार में NEET की तैयारी कर रहे छात्र की मौत; जांच में जु...

Massive Fire in Jorasi: जोरासी में होलसेल गोदाम में लगी भयानक आग; आसमान में छाया काला धुआं, करोड़ों का नुकसान

नूंह: तावड़ू उपमंडल के गांव जोरासी में मंगलवार को एक होलसेल वेयरहाउस में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी भयावह थी कि इसकी लपटें और काले धुएं का गुबार करीब 10 किलोमीटर दूर तक दिखाई देता रहा। इस हादसे में वेयरहाउस में रखा करोड़ों रुपये का सामान जलकर राख होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वेयरहाउस से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। अंदर रखे ज्वलनशील सामान के चलते आग तेजी से फैलती चली गई और पूरे भवन को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही तावड़ू फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग की तीव्रता को देखते हुए भिवाड़ी, बिलासपुर, सोहना और नूंह से भी अतिरिक्त दमकल वाहनों को बुलाना पड़ा। दमकल कर्मियों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र को घेर लिया गया। भीड़ को नियंत्रित करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों को सुचारू रूप से संचालित किया गया।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, वेयरहाउस में भारी मात्रा में माल रखा हुआ था, जिसके चलते नुकसान करोड़ों रुपये में होने का अनुमान है। हालांकि, आग पूरी तरह बुझने के बाद ही वास्तविक नुकसान का आकलन किया जा सकेगा। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस व प्रशासन की टीमें मामले की जांच में जुटी हुई हैं।