Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश में मानसून का रौद्र रूप: UP-बिहार से लेकर हिमाचल तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज आपके राज्य का ... पाली में सनसनीखेज साइबर फ्रॉड, पेट्रोल पंपों पर फर्जी QR कोड लगाकर ग्राहकों का डिजिटल भुगतान किया चो... सोलापुर के बबलाद गांव में कन्नड़ स्कूल की छत की परत गिरी: 13 बच्चे घायल, मलबे से सुरक्षित निकाले गए ... नंगे पांव आस्था या सोशल मीडिया ट्रेंड? जानिए क्यों डीजे और बाइक्स के दौर में भी अटूट है शिव भक्तों क... विश्व हाथी दिवस पर कॉर्बेट लैंडस्केप से अच्छी खबर के साथ चिंता भी, हाथियों की संख्या बढ़कर हुई 1,226 टाटा सन्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने दोबारा कार्यकाल लेने से किया इनकार, बोर्ड से नया उत्तराधिकारी ... पाकिस्तान में गहराया पेट्रोल संकट: डीलरों ने सरकार को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम, 15 अगस्त से देशव्या... बिहार में आसमान से बरसी आफत, बांका, लखीसराय और जमुई में ठनका गिरने से 9 की मौत; ₹4-4 लाख मुआवजे की घ... हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से हाहाकार: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, मंडी और शिमला में बिजली-प... हिमाचल में मानसून का कहर: बारिश और भूस्खलन से 157 की मौत, 259 सड़कें बंद; ₹886 करोड़ का नुकसान

Environmental Alert: कन्हर नदी में गहराया जल संकट, घटते पानी के बीच मछुआरों की लगी लॉटरी

बलरामपुर: रामानुजगंज की जीवनदायिनी कन्हर नदी अप्रैल महीने के अंत से पहले पूरी तरह सूखते ही मछुआरों की चांदी हो गई है. आसपास के गांव के मछुआरे बड़ी संख्या में नदी में पहुंच रहे हैं.

कन्हर नदी में पानी कम होने के बाद मछुआरों की बढ़ी भीड़

अप्रैल महीने में भीषण गर्मी शुरू होते ही कन्हर नदी सूख चुकी है. नदी का प्रवाह अब थमने की कगार पर है, लेकिन इस आपदा में भी मछुआरा समुदाय के लोग अवसर ढूंढने लगे हैं. यहां सुबह से लेकर देर शाम तक मछुआरे अपने पूरे परिवार के साथ मछली पकड़ने के लिए नदी में पहुंच रहे हैं, जिससे नदी में चहलपहल भी बढ़ गई है.

दो दिनों से नदी में मछली पकड़ने के लिए आ रहे हैं. महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल हैं-मछुआरा

जाल की मदद से मछली पकड़ रहे हैं. काफी मछलियां मिल रही है- मछुआरा

गर्मी में पेयजल सप्लाई कठिन चुनौती

जीवनदायिनी कन्हर नदी का पानी अब सूखने की वजह से गर्मी के मौसम में अगले दो महीने मई और जून में पेयजल की समस्या एक गंभीर चुनौती है. नगरपालिका का कहना है कि शहर की बीस हजार की आबादी के लिए जलसंकट की समस्या से निपटने के लिए नदी में डबरी खुदाई कर लोगों के घरों में पेयजल सप्लाई किया जा रहा है.

बेजुबानों की प्यास कैसे बुझेगी?

तपती गर्मी में पशु पक्षी और मवेशी भी अपनी प्यास बुझाने के लिए नदी का रूख करते हैं, लेकिन अब नदी में पानी सूखने की वजह से बेजुबान पशु पक्षियों के लिए कंठ बुझाना भी मुश्किल हो गया है.

कन्हर नदी

कन्हर नदी का उद्गम छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के खुड़िया पठार से होता है. बलरामपुर रामानुजगंज से होते हुए यह छत्तीसगढ़ और झारखंड की सीमा पर प्रवाहित होती है. छत्तीसगढ़ के साथ ही झारखंड के गढ़वा जिले के सैकड़ों गांवों को भी कन्हर नदी से दैनिक उपयोग, पेयजल, सिंचाई और निस्तारी के लिए पानी मिलता है. आगे जाकर यह उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में सोन नदी में मिल जाती है. अपने प्रवाह क्षेत्र में सैकड़ों छोटी नदियां और नाले भी कन्हर नदी में मिल जाते हैं.