Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
आईएसआईएल से जुड़े आतंकी मॉड्यूल को धर दबोचा Deep Narayan Singh Yadav: सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की बढ़ी मुश्किलें, लखनऊ-झांसी में... Narmada Award Dispute: 4 राज्यों के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता, अमित शाह की मौजूदगी में सुलझा सालों पुर... Alliance Reality Show: कुशाल टंडन से भिड़ीं उर्फी की बहन डॉली जावेद, शो में मचा बवाल पैसे और धमकियों से प्रवासियों को खपा रहा अमेरिका Monsoon Car Care Tips: बारिश में अपनी कार को जंग और हादसों से कैसे बचाएं? अपनाएं ये आसान टिप्स Ram Mandir Trust: SBI खातों के संचालन के लिए 3 सदस्यीय समिति गठित, बिना हस्ताक्षर नहीं निकलेगा पैसा होर्मुज जलडमरूमध्य में टैंकर पर मिसाइल हमला चीन का सबमरीन-लॉन्च मिसाइल परीक्षण बारिश का कहर बांग्लादेश के रोहिंग्या  शरणार्थी शिविरों पर

यह ताम झाम धरा का धरा रहेगाः ममता बनर्जी

फौज और बख्तरबंद गाड़ियों से जनता को डराने की साजिश

  • एजेंसियों और सेना के इस्तेमाल पर सवाल

  • प्रत्याशियों को प्रचार से रोका जा रहा है

  • संस्कृति और खान-पान पर प्रहार

राष्ट्रीय खबर

कोलकाताः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक चुनावी जनसभा के दौरान भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार की नीतियों पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए लोकतांत्रिक मर्यादाओं को ताक पर रखकर केंद्रीय एजेंसियों और सैन्य बल का दुरुपयोग कर रही है। मुख्यमंत्री ने कड़े शब्दों में कहा कि चाहे कितनी भी साजिशें रची जाएं, भाजपा को बंगाल से खाली हाथ ही लौटना पड़ेगा।

ममता बनर्जी ने चुनाव प्रक्रिया में सेना के हस्तक्षेप की संभावना पर चिंता जताते हुए कहा, क्या किसी ने कभी देखा है कि चुनाव कराने के लिए सेना के साथ बैठकें की जा रही हैं? आप चुनाव जीतने के लिए बख्तरबंद गाड़ियां तक ले आए हैं। सारी केंद्रीय एजेंसियां लगा दी गई हैं। मेरे उम्मीदवारों को प्रचार करने से रोका जा रहा है और रोज उनके घरों पर छापे मारे जा रहे हैं।

उन्होंने भाजपा के मंत्रियों को चोर और गद्दार बताते हुए आरोप लगाया कि वे महिलाओं का उत्पीड़न करते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के लोग पुलिस और एजेंसियों को निर्देश दे रहे हैं कि तृणमूल के नेताओं को झूठे मामलों में फंसाकर गिरफ्तार किया जाए, लेकिन वे भूल रहे हैं कि हर हरकत पर नजर रखी जा रही है।

भाजपा पर खान-पान और भाषा के नाम पर भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल की संस्कृति सबको साथ लेकर चलने की है। उन्होंने कहा, मैं लिट्टी खाती हूँ, चपाती खाती हूँ। जिसकी जो मर्जी होगी, वह वही खाएगा। आपके राज्यों में मछली, मांस या अंडा खाने पर लोगों को क्यों मारा जाता है? बांग्ला भाषा बोलने पर हमला क्यों होता है? हमारे यहाँ सभी समुदाय और धर्म के लोग भाई-बहन की तरह रहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा शासित राज्यों में बंगाल के लोगों को बाहरी और विदेशी कहकर अपमानित किया जाता है, जिसे बंगाल की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।

प्रधानमंत्री मोदी के हालिया झालमुड़ी खाने वाले वीडियो पर कटाक्ष करते हुए ममता ने इसे सुनियोजित ड्रामा बताया। उन्होंने कहा कि दुकानों पर पहले से कैमरे फिट किए जाते हैं ताकि आम आदमी दिखने का ढोंग किया जा सके। ममता ने आत्मविश्वास के साथ कहा कि जैसे बंगाल ने पहले भाजपा को हराया है, वैसे ही इस बार भी जनता उन्हें करारा जवाब देगी। उन्होंने चेतावनी दी कि बंगाल पर किए जा रहे अत्याचारों का बदला जनता वोट के जरिए भाजपा को सत्ता से बदलकर लेगी और उनका पतन अब शुरू हो चुका है।