Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...

Ishaan Khatter Video: रेस्टोरेंट से बाहर निकलते ही गिराई कॉफी, सफेद पैंट हुई खराब तो पैपराजी के सामने हाथ जोड़ने लगे ईशान खट्टर

Ishaan Khatter Viral Video: बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्ट एक ऊप्स मूमेंट का शिकार हो गए. एक्टर के साथ ये तब हुआ जब वो एक रेस्टोरेंट से बाहर निकल रहे थे. ‘होमबाउंड’ से चारों तरफ सुर्खियां बटोरने वाले ईशान खट्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ईशान खट्टर के साथ से कॉफी छूट जाती है और नीचे गिर जाती है. इसकी वजह से एक्टर के कपड़े खराब हो जाते हैं. लेकिन पहले से ही बाहर खड़े पैपराजी ने उनका ये मूमेंट कैप्चर कर लिया, जो खूब वायरल हो रहा है.

हाल ही में ईशान खट्टर मुंबई पहुंचे और शहर में पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले अपनी गर्लफ्रेंड चांदनी बैंज से मुलाकात की. इसके बाद कपल एक रेस्टोरेंट में लंलंच डेट पर गया. जब दोनों वहां से निकल रहे थे, तो ईशान खट्टर के साथ एक छोटा-सा हादसा हो गया. एक्टर अपनी कॉफी हाथ में लेकर निकल रहे थे. लेकिन अचानक उनकी कॉफी उनकी पैंट पर गिर गई.

ईशान खट्टर पर गिरी कॉफी

वायरल हो रहे इस वीडियो में ईशान खट्टर और चांदनी बैंज मुंबई के एक रेस्टोरेंट से लंच के बाद बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं. ईशान ऑरेंज शर्ट और व्हाइट पैंट में काफी स्टाइलिश लग रहे थे. वहीं, चांदनी ने ब्राउन टॉप और पिंक ट्रैक पैंट में एक कैजुअल लुक अपनाया. जब दोनों वहां से निकल रहे थे, तो ईशान के हाथ से गलती से सीढ़ियों पर कॉफी गिर गया, जिससे उनकी सफेद पैंट पर दाग लग गया. इसके बाद ईशान थोड़ी देर के लिए हैरान रह गए और अंदर चले गए. फिर थोड़ी देर बाद कपल बाहर आया और गाड़ी में बैठकर निकल गया.

‘होमबाउंड’ एक्टर को थोड़ी शर्मिंदगी महसूस हुई, लेकिन वो अपनी हंसी नहीं रोक पाए. जब ​​फोटोग्राफरों ने उन्हें आवाज दी, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में हाथ जोड़कर कहा, इसे तो छोड़दो, कोई बात नहीं यार. ये तो होता ही रहता है. कुछ नहीं दोस्तों. ऐसी चीजें तो होती ही रहती हैं.