Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में वर्चस्व की लड़ाई तेज, असली संगठन बताने को लेकर आमने-सामने आए दोनों गुट LADC नीति के विरोध में गर्माया वकीलों का आंदोलन, 27 जुलाई को लुधियाना कोर्ट परिसर में 89 अधिवक्ता बै... महिला इंस्पेक्टर से दुष्कर्म के आरोपी SI साहिबमीत सिंह पर बड़ा खुलासा, दादा और पिता भी रह चुके हैं प... मानसा में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंगरेप, परिजनों की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में 27 जुलाई को 'पंजाब बंद' का ऐलान, जालंधर में वाल्मीकि समाज का बड़ा फैसल... श्री माता वैष्णो देवी यात्रा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, जयकारों के साथ भवन की ओर बढ़े भक्त पंजाब में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल जारी, बिजली मंत्री के साथ 6 घंटे की मीटिंग रही पूरी तरह बेनतीज... मालिक की फोटो लगाकर 2.50 करोड़ की साइबर ठगी, लुधियाना पुलिस ने जोधपुर से आरोपी को किया गिरफ्तार लुधियाना के फेस-5 फोकल पॉइंट में अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस लुधियाना के 100 फुटी रोड पर युवक पर जानलेवा हमला, बातचीत के बहाने बुलाकर तेजधार हथियारों से किया लहू...

Jharkhand CBSE 10th Toppers: कोल्हान में जम्पाना श्रेया का जलवा! 10वीं में किया टॉप, एक क्लिक में देखें सभी जिलों के टॉपर्स के नाम

जमशेदपुर: सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखा गया. इस बार लड़कों की अपेक्षा लड़कियों ने ज्यादा बाजी मारी है. जमशेदपुर पब्लिक स्कूल की छात्रा जम्पाना श्रेया सर्वाधिक अंक प्राप्त कर कोल्हान टॉपर बनी हैं. उन्होंने 98.6% अंक हासिल किया है.

श्रेया के पिता जे. रवि बर्मा बिजनेसमैन है. जबकि श्रेया के बचपन में ही उनकी मां का निधन हो गया था. बचपन से ही श्रेया को पढ़ाई के प्रति काफी लगाव रहा है. उन्होंने बिना ट्यूशन के ही पढ़ाई पूरी की और आज अपनी मेहनत के दम पर कोल्हान का नाम रोशन किया है.

श्रेया बताती है कि उनके पिता कभी भी उन पर पढ़ने के लिए दबाव नहीं बनाया. उन्होंने हमेशा बस इतना समझाया कि अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए खुद की मेहनत ही काम आती है. श्रेया ने बताया कि उन्हें ड्राइंग और पेंटिंग करने का शौक है. श्रेया को ENG में 96%, हिन्दी में 92 %, सोसल स्टडीज में 100, IT में 100, मैथ्स में 99 और साइंस में 98 अंक प्राप्त हुए हैं. श्रेया बताती है कि वह एग्जाम के बाद अपने पिता के साथ विशाखापट्टनम शिफ्ट हो गई है. वे अब IIT की पढ़ाई कर इंजिनियर बनने की तैयारी कर रही है.

प्रथम अग्रवाल बना सिमडेगा टॉपर

सीबीएसई 10वीं रिजल्ट में हिलव्यू स्कूल के छात्र प्रथम अग्रवाल ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया. इसी विद्यालय के छात्र साद खान ने 96.6 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया. तीसरे स्थान पर डीएवी स्कूल की छात्रा आकृति साहू रही, जिन्होंने 96.2 प्रतिशत अंक हासिल किया.

प्रथम अग्रवाल के जिला टॉपर बनने की खबर मिलते ही शहर में खुशी की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोगों ने उनके घर पहुंचकर उन्हें और उनके परिवार को बधाई दी. प्रथम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और परिवार के सहयोग को दिया है. विद्यालय के प्राचार्य ने इस सफलता को विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों की संयुक्त मेहनत का परिणाम बताया.