Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi Flood Control: यमुना की बाढ़ से अब सुरक्षित होगी दिल्ली, सरकार बनाएगी 4.72 KM लंबी 'फ्लड प्रोट... Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, बोले- 'अब नई सरकार काम देखेगी, ... FII Selling: भारतीय बाजार से ₹1.78 लाख करोड़ लेकर निकले विदेशी निवेशक, ये हैं वो 7 बड़े कारण जिनसे ड... Bihar Politics: सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, सर्वसम्मति से चुने गए विधायक दल के नेता Bathinda News: बठिंडा में नाबालिग लड़की से दरिंदगी, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को किया गिरफ्त... CRPF का कांस्टेबल ही निकला नशा तस्कर! भारी मात्रा में नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार, जानें कैसे खुल... Ludhiana News: लुधियाना में छात्र की बहादुरी, हथियारबंद लुटेरों से अकेला भिड़ा; दांव पर लगाई जान और ... Gurdaspur News: गुरदासपुर में गन पॉइंट पर बड़ी लूट, शराब के ठेके पर सेल्समैन को बंधक बनाकर नकदी ले उ... कमल कौर भाभी हत्याकांड: फरार आरोपी के 3 मोबाइल खोलेंगे हत्या का राज, पुलिस को मिले बड़े खुलासों के स... Ludhiana News: लुधियाना में 'चिट्टे' का बड़ा नेटवर्क उजागर! इंस्टाग्राम वीडियो वायरल होने के बाद पुल...

Etawah News: इटावा में रेलवे के सहायक स्टेशन मास्टर रहस्यमयी ढंग से लापता! 3 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Etawah News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में इकदिल रेलवे स्टेशन पर तैनात सहायक स्टेशन मास्टर प्रिंसराज यादव के लापता होने का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है. 5 अप्रैल की सुबह घर से बिना बताए निकले प्रिंसराज का तीन दिन बाद भी कोई पता नहीं चल सका है. गुमशुदगी दर्ज होने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली हैं, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है और रेलवे विभाग में भी बेचैनी का माहौल बना हुआ है.

घर से निकले, फिर नहीं लौटे

30 वर्षीय प्रिंसराज यादव 5 अप्रैल की सुबह करीब 6 बजे अपने फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित घर से बिना किसी को जानकारी दिए निकल गए थे. काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने पहले अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली. इसके बाद सुबह करीब साढ़े सात बजे थाना फ्रेंड्स कॉलोनी में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई.

इकदिल रेलवे स्टेशन पर थे तैनात

प्रिंसराज यादव मूल रूप से भरथना थाना क्षेत्र के महावीर नगर मोहल्ले के निवासी हैं. वर्तमान में वह इटावा शहर के फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में रह रहे थे और इकदिल रेलवे स्टेशन पर सहायक स्टेशन मास्टर के पद पर कार्यरत हैं. जिम्मेदार पद पर तैनात होने के बावजूद उनका इस तरह अचानक लापता होना कई सवाल खड़े कर रहा है, जिससे विभागीय स्तर पर भी चिंता बढ़ गई है.

सीसीटीवी में आए नजर, जांच जारी

थाना फ्रेंड्स कॉलोनी प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि इटावा रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों में प्रिंसराज यादव नजर आए हैं. हालांकि इसके बाद वह किस दिशा में गए और उनके लापता होने की वजह क्या है, इस बारे में अब तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में तलाश कर रही है और परिजनों व परिचितों से लगातार पूछताछ की जा रही है.

परिजनों की बढ़ती चिंता, जल्द बरामदगी की उम्मीद

तीन दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग न मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार लगातार पुलिस से जल्द से जल्द प्रिंसराज यादव को खोजने की गुहार लगा रहा है. पुलिस का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है.