Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhagalpur Tragedy: भागलपुर में काल बनी तेज रफ्तार कार! स्कूल जा रहे छात्रों को रौंदा, एक की मौत; 2 क... Saranda Forest News: सारंडा में कुदरत का कहर! CRPF कैंप पर गिरा विशाल पेड़, कोबरा बटालियन का जवान शह... UP Weather Alert: अप्रैल में 'अगस्त' जैसा तांडव! यूपी में आंधी-बारिश ने ली 20 जान, अगले 7 दिन और भार... Jalaun Horror: दोस्ती का खौफनाक अंत! जालौन में दोस्त को मार कर किए शव के टुकड़े, फिर बाड़े में गाड़ ... Kharge Apologizes: गुजरातियों पर विवादित बयान के बाद मल्लिकार्जुन खरगे ने मांगी माफी, बोले— "भावनाओं... Political Explosion: पंजाब की सियासत में बड़ा धमाका! डॉ. नवजोत कौर सिद्धू का 37 नेताओं पर चौंकाने वा... मनोरंजन कालिया का बड़ा बयान: वैश्विक युद्धविराम से जगी उम्मीद, दुनिया भर में रुकेगा खून-खराबा; शांति... पूर्व DSP की शर्मनाक करतूत! नशे में धुत्त होकर रात के अंधेरे में किया ऐसा काम, वीडियो वायरल National Highway Accident: नेशनल हाईवे पर मौत का तांडव! तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, ... Khalsa Sajna Diwas: खालसा साजना दिवस पर 1763 श्रद्धालुओं का वीजा मंजूर, 10 अप्रैल को अटारी बॉर्डर से...

Saranda Forest News: नक्सल अभियान के दौरान बड़ा हादसा! सारंडा में पेड़ गिरने से कोबरा जवान शहीद

रांची: नक्सलियों के खिलाफ सारंडा में चल रहे जोरदार अभियान के बीच एक बुरी खबर सामने आई है. तेज आंधी तूफान की वजह से सारंडा में एक पेड़ कोबरा के एक जवान पर जा गिरा. इस हादसे में कोबरा के जवान राकेश कुमार की मौत हो गई.

क्या है पूरा मामला

सारंडा में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान में खराब मौसम बड़ी बाधा बना हुआ है. मंगलवार देर रात तेज आंधी तूफान की वजह से बाबू डेरा कैंप के पास एक बड़ा पेड़ गिर गया. इस हादसे में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के जवान राकेश कुमार बुरी तरह से घायल हो गए. बुधवार के अहले सुबह उन्हें हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए रांची लाया गया, लेकिन इलाज के दौरान राकेश कुमार की मौत हो गई.

झारखंड पुलिस के आईजी अभियान डॉक्टर माइकल राज ने बताया कि सारंडा के बाबू डेरा कैंप के पास तेज आंधी-तूफान में एक पेड़ कैंप के पास गिर गया. इस हादसे में कोबरा के जवान राकेश कुमार की मौत हो गई.

बिहार के रहने वाले हैं राकेश

शहीद राकेश कुमार सीआरपीएफ कोबरा बटालियन में सिपाही के पद पर कार्यरत थे. जवान राकेश बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर के धमनी गांव के रहने वाले थे. परिजनों को राकेश कुमार की मौत की जानकारी दे दी गई है. रांची के सीआरपीएफ कैंप में उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी जाएगी. इसके बाद उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए औरंगाबाद भेजा जाएगा.