Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Vaibhav Suryavanshi: बुमराह को छक्का जड़ने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अपना 'लकी बैट' करेंगे गिफ्ट... Mahavatar Movie Casting: विकी कौशल की 'महावतार' में हुई इस 800 करोड़ी एक्ट्रेस की एंट्री, दीपिका पाद... Melania Trump on Epstein: जेफरी एपस्टीन से संबंधों के आरोपों पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा बयान, 'झूठे क... Income Tax Saving Tips: क्या होता है चिल्ड्रन अलाउंस? बच्चों की पढ़ाई और हॉस्टल खर्च पर ऐसे बचाएं अप... BSNL vs Jio vs Airtel: इस मामले में जियो-एयरटेल से आगे निकला BSNL, बना देश का नंबर 1 टेलीकॉम ऑपरेटर! Shukrawar Ke Niyam: शुक्रवार को भूलकर भी न करें ये गलतियां, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज; घर में आएगी... Amarnath Yatra Packing List: अमरनाथ यात्रा पर जाने से पहले बैग में जरूर रख लें ये चीजें, वरना हो सकत... CAPF Law Update: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कानून को राष्ट्रपति की मंजूरी, अब बदल जाएंगे भर्ती और सेव... Noida News: हादसा या हत्या? एमिटी छात्र हर्षित की संदिग्ध मौत पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, जां... Nainital News: नैनीताल में 9वीं के छात्र का शारीरिक शोषण, भाभी और देवर के दोस्त ने अश्लील वीडियो बना...

Bhilai Cricket Glory: भिलाई के प्रतीक गंधर्व का जलवा! NCA के अंडर-16 एलीट कैंप में चयन, छत्तीसगढ़ के 3 युवाओं ने मारी बाजी

भिलाई: छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए गर्व का पल है. भिलाई के होनहार खिलाड़ी प्रतीक गंधर्व का चयन नेशनल क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित अंडर-16 मेंस एलीट कैंप के लिए हो गया है. यह चयन ऑल इंडिया जूनियर सिलेक्शन कमेटी ने किया है, जिसमें देशभर के चुनिंदा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मौका मिलता है.

छत्तीसगढ़ के 3 खिलाड़ियों का चयन

प्रतीक के साथ छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के के दो अन्य खिलाड़ी अरहम नाहर और अर्शवीर सिंह भाटिया का भी चयन हुआ है, जिससे प्रदेश में खुशी की लहर है. यह एलीट कैंप 11 मई से 6 जून 2026 तक देश के अलग-अलग सेंटर में आयोजित होगा. प्रतीक गंधर्व को देहरादून सेंटर में ट्रेनिंग के लिए भेजा गया है.

बैट्समैन, विकेट कीपिंग में मेरा चयन हुआ है, 1 दिन में 4-5 घंटे प्रैक्टिस करता हूं. मेरा सपना भारत के लिए खेलना है और मैं लगातार मेहनत कर रहा हूं. बाकी लोग भी मेहनत करते रहें सफलता मिलेगी– प्रतीक गंधर्व

प्रतीक बचपन से ही क्रिकेट के प्रति जुनूनी रहा है और उसकी मेहनत का ही नतीजा है कि आज वह भिलाई के साथ-साथ पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है.– छगन गंधर्व, पिता

टॉप कोचिंग, एडवांस ट्रेनिंग मिलेगी

चयनित खिलाड़ियों को बीसीसीआई के टॉप कोचिंग स्टाफ की निगरानी में तैयार किया जाएगा. इस कैंप में खिलाड़ियों को बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग की एडवांस ट्रेनिंग दी जाएगी, साथ ही स्ट्रेंथ, स्टैमिना, फिटनेस और इंजरी मैनेजमेंट पर भी विशेष फोकस रहेगा.

NCA कैंप बड़ा प्लेटफॉर्म

एनसीए का यह कैंप युवा खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा प्लेटफॉर्म माना जाता है, जहां से आगे इंडिया अंडर-16, अंडर-19 और सीनियर टीम तक का रास्ता बनता है. यहां शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भविष्य में आईपीएल, रणजी और इंटरनेशनल क्रिकेट तक पहुंचने का मौका मिलता है.