Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Arunachal CM Case: पेमा खांडू को बड़ा झटका! सुप्रीम कोर्ट ने रिश्तेदारों को मिले ठेकों की CBI जांच क... Delhi Crime Branch Action: दिल्ली में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़! पाकिस्तान से जुड़े 2 हथियार तस्कर ग... अजब-गजब: 'डेटा चोर' को समझा 'बेटा चोर' और कर दी महिला की पिटाई! शाहबानो केस पर रिसर्च करने पहुंची थी... Maharashtra Crime: 130 महिलाओं के साथ संबंध बनाने वाले भोंदू बाबा की एंट्री बैन! इस इलाके में घुसते ... Who is Riniki Bhuyan Sharma: जानें कौन हैं असम के CM हिमंत बिस्वा की पत्नी रिनिकी, जो चलाती हैं पूर्... Punjab Powercom Relief: पंजाब के हजारों परिवारों को बड़ी राहत! अब पावरकॉम देगा सीधे बिजली कनेक्शन, ख... Pathankot Crime: मासूम बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश करने वाला दरिंदा गिरफ्तार! पठानकोट पुलिस की बड़ी क... Jalandhar Gold Silver Price: जालंधर में आज क्या है सोना-चांदी का भाव? खरीदारी से पहले देखें सोमवार क... BJP Office Attack: भाजपा दफ्तर पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, कोर्ट ने 3 दिन की रिमांड... Amritsar School Holiday: अमृतसर के कई स्कूलों में तुरंत छुट्टी का ऐलान! अचानक क्यों बंद हुए स्कूल? ज...

Punjab Highway Alert: 8 अप्रैल के लिए बड़ा ऐलान! पंजाब का यह मुख्य हाईवे रहेगा बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट

करतारपुर: करतारपुर के गांव पत्तड़ कलां में सिख धर्म के धार्मिक निशान की बेअदबी के मामले में इंसाफ की मांग को लेकर अलग-अलग धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने अपना संघर्ष तेज कर दिया है। रविवार को हुई एक संयुक्त मीटिंग में फैसला लिया गया कि अगर प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो 8 अप्रैल को करतारपुर में अमृतसर-जालंधर हाईवे जाम कर दिया जाएगा। इस मौके पर जब ग्रामीण मजदूर यूनियन पंजाब (यूथ विंग) के नेता गुरप्रीत सिंह चीदा ने हाईवे जाम करने का प्रस्ताव प्रदर्शनकारियों के सामने रखा तो सभी ने हाथ उठाकर इस पर सहमति जताई।

मीटिंग में कश्मीर सिंह घुग्गशोर, अंबेडकर सेना पंजाब के बलविंदर बुग्गा, पंजाब खेत मजदूर सभा के वीर कुमार, वाल्मीकि मजहबी सिख मोर्चा के महिंदर सिंह हमीरा, आदिवासी गुरु ज्ञान नाथ संघर्ष दल के जस्सी और डॉ. अंबेडकर संघर्ष मोर्चा के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. हरजिंदर मट्टू समेत कई नेता मौजूद थे। इसके अलावा निहंग सिंह संगठनों से बाबा रविपाल सिंह (श्री आनंदपुर साहिब वाले), बाबा हीरा सिंह और दूसरी जानी-मानी हस्तियां भी शामिल हुईं।

नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने ‘थकाने और थका देने’ की पॉलिसी अपनाई है और मूक दर्शक बना हुआ है। उन्होंने कहा कि 2 अप्रैल से सैकड़ों पुरुष और महिलाएं दिन-रात पुलिस स्टेशन के सामने लिंक रोड पर बैठे हैं, लेकिन आज चौथे दिन भी प्रशासन ने पर असर नहीं हुआ। अधिकारियों की ओर से पुलिस स्टेशन के मेन गेट पर ताला लगाना और उसे आम लोगों के लिए बंद करना प्रशासन का गलत रवैया दिखाता है। इस मौके पर सरबजीत सिंह, मंगा सिंह, विक्की पत्तड़ और सनी सिंह ने भी संबोधन करते कड़े संघर्ष की चेतावनी दी।