Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MCB में वन विभाग का बड़ा एक्शन! अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर; अतिक्रमण हटाने पर मचा बवाल छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य क्रांति! अब मोबाइल पर मिलेगी पैथोलॉजी रिपोर्ट, 14 अप्रैल को जगदलपुर से पहली ... कवर्धा में POCSO एक्ट का उल्टा केस! नाबालिग लड़के से दुराचार के आरोप में महिला गिरफ्तार; इलाके में स... बंगाल चुनाव में 'कटमनी' और 'छत्तीसगढ़' के पैसे पर बवाल! बीजेपी का ममता पर हमला, कांग्रेस ने भी घेरा झांसी-ओरछा के बीच सफर होगा आसान! ₹631 करोड़ से बनेगा नया ग्रीनफील्ड बायपास; NH 44 को मिलेगी जाम से म... गुना में बुजुर्ग दंपति का खौफनाक कदम! उम्र के आखिरी पड़ाव में क्यों मौत को लगा लिया गले? रुला देगी य... Canada Student Death: 20 दिन के लंबे इंतजार के बाद उज्जैन पहुंचा छात्र का पार्थिव शरीर, मुख्यमंत्री ... MP Road Accident: शिवपुरी और बैतूल में मौत का तांडव! हाई टेंशन लाइन से टकराई ट्रैक्टर-ट्रॉली; 4 की द... महाकाल की शरण में 'दिग्गज'! केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और उमेश यादव ने टेका मत्था; भस्म आरती म... Man-Animal Conflict: पेंच रिजर्व में बाघों के हमले तेज, 90 दिनों में 4 की मौत; डरे ग्रामीण और प्रशास...

Nashik News: आध्यात्मिकता की आड़ में महिलाओं का यौन शोषण और श्रद्धालुओं से करोड़ों की ठगी करने वाले ढोंगी बाबा अशोक खरात की मुश्किलें अब और बढ़ गई हैं. विशेष जांच दल (SIT) की कड़ी पूछताछ के सामने अशोक खरात के बेटे ने घुटने टेक दिए हैं. उसने अपने ही पिता के काले साम्राज्य की ऐसी हकीकत बयान की है, जिससे पुलिस भी दंग रह गई है. SIT ने अशोक खरात के बेटे को हिरासत में लेकर जब उससे सवाल किए तो उसने चौंकाने वाला खुलासा किया. सूत्रों के मुताबिक, बेटे ने स्वीकार किया कि उनके घर में भारी मात्रा में कैश (नकदी) आता था.

उसने बताया- हमारे घर में भारी मात्रा में नकदी लाई जाती थी. मुझे नहीं पता था कि यह पैसा कहां से आ रहा है, लेकिन इस पूरे वित्तीय लेन-देन पर मेरे पिता अशोक खरात का सीधा नियंत्रण था. हर एक रुपया उनके आदेश पर ही आता और जाता था. बेटे के इस बयान से यह साफ हो गया है कि खरात के घर में पैसों का एक बड़ा अवैध नेटवर्क सक्रिय था, जिसे वह धर्म के नाम पर संचालित कर रहा था.

‘शिवनिका संस्थान’ पर शक की सुई

बेटे द्वारा दी गई जानकारी के बाद पुलिस को अब इस मामले में बड़े हवाला रैकेट का संदेह है. श्रद्धालुओं से लूटी गई रकम को सफेद करने के लिए खरात ने कई वित्तीय हथकंडे अपनाए थे. SIT ने ईशान्येश्वर मंदिर के शिवनिका संस्थान के तीन निदेशकों को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की है. जांच में भारी वित्तीय अनियमितताएं पाई गई हैं. पुलिस अब यह पता लगा रही है कि क्या इन संस्थानों का इस्तेमाल काले धन को खपाने के लिए शेल कंपनियों की तरह किया जा रहा था.

आस्था का डर दिखाकर यौन शोषण और लूट

अशोक खरात की कार्यप्रणाली बेहद क्रूर थी. वो लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ करने में माहिर था. वो भक्तों को डराता था कि भगवान उनसे नाराज हैं या उनके परिवार पर कोई बड़ी विपत्ति आने वाली है. इस कथित विपत्ति को टालने के नाम पर वह विशेष पूजा-पाठ के लिए लाखों रुपये ऐंठता था. इसी डर और मानसिक दबाव का फायदा उठाकर उसने कई महिला भक्तों का यौन शोषण भी किया.

वित्तीय ऑडिट और नए नामों का खुलासा

खरात ने भक्तों के पैसे से अकूत संपत्ति खड़ी कर ली है. SIT अब उसके सभी बैंक खातों, बेनामी संपत्तियों और निवेश के दस्तावेजों को खंगाल रही है. जल्द ही शिवनिका संस्थान का विस्तृत फाइनेंशियल ऑडिट किया जाएगा. पुलिस को उम्मीद है कि खरात के बेटे के इस खुलासे के बाद इस सिंडिकेट में शामिल कुछ सफेदपोश और बड़े नामों के चेहरे भी बेनकाब होंगे. नासिक पुलिस हलकों में चर्चा है कि आने वाले दिनों में किसी बड़े वित्तीय घोटाले का आधिकारिक ऐलान हो सकता है.