Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Surat Fire Tragedy: सूरत में 'मौत' का तांडव! एक ही परिवार के 5 लोग जिंदा जले; साड़ी पैकिंग करते-करते... Crime Mystery: एक कमरा और 4 लाशें! फंदे पर झूलता मिला पति, फर्श पर पड़ी मिली पत्नी और 2 मासूम बच्चों ... Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम का 'महा यू-टर्न'! आज 31 मार्च को झमाझम बारिश, गर्मी से मिल... Trump's Ultimatum: ट्रंप का दुनिया को सख्त फरमान- "तेल चाहिए तो हमसे लो, वरना होर्मुज में खुद लड़ो!" लुधियाना के प्रताप चौक पर जबरदस्त जाम! सफाई कर्मचारियों ने बीच सड़क पर दिया धरना। Amritsar Blast: अमृतसर के थाने में धमाके से हड़कंप! सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होते ही मची खलबली, जा... पंजाब वालों को बड़ी राहत! हिमाचल सरकार ने वापस लिया बढ़ा हुआ 'एंट्री टैक्स'; अब पुराने रेट पर होगी एं... बड़ी खबर: पंजाब में 'स्पेशल ट्रेनों' की बौछार! केंद्र का ऐतिहासिक फैसला, 860 ट्रेनों से आसान होगा सफ... Punjab Drug Bust: पंजाब में महिला तस्कर का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त! 3 किलो हेरोइन और 11 लाख कैश के साथ ग... Gold Price Today: मंगलवार को सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा फेरबदल! खरीदारी से पहले चेक करें आज के ता...

SECR Achievement: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने रचा इतिहास, ₹30,000 करोड़ से अधिक का माल राजस्व कमाकर बनाया नया रिकॉर्ड

रायपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 30 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का माल राजस्व (फ्रेट रेवेन्यू) कमाकर नया रिकॉर्ड बनाया है. यह उपलब्धि 28 मार्च 2026 को सिर्फ 362 दिनों में हासिल की गई, जो अब तक का सबसे बेहतर प्रदर्शन है.

रिकॉर्ड कमाई और लगातार बढ़त

29 मार्च 2026 तक रेलवे की कुल कमाई बढ़कर 30,123.26 करोड़ रुपए हो गई. ये पिछले साल के मुकाबले लगभग 1015 करोड़ रुपए ज्यादा है और करीब 3.5% की वृद्धि हुई. SECR का भारतीय रेलवे के कुल माल राजस्व में लगभग 17.11% योगदान है.

अन्य रेलवे जोनों से आगे

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बाकी जोनों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया. इसमें ईस्ट कोस्ट रेलवे ने 28 हजार 967 करोड़ रुपए की कमाई की है. वहीं ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने 24,311 करोड़ और साउथ ईस्ट रेलवे ने 17,794 करोड़ का राजस्व अर्जित किया है.

हर साल SECR बेहतर प्रदर्शन

  • 2020-21: 18,128 करोड़
  • 2021-22: 22,943 करोड़
  • 2022-23: 26,581 करोड़
  • 2023-24: 27,794 करोड़
  • 2024-25: 29,372 करोड़

किन चीजों से बढ़ी कमाई

कमाई बढ़ने के पीछे कोयला परिवहन में बढ़ोतरी और इस्पात उद्योग के लिए कच्चा माल ढुलाई प्रमुख कारण हैं. साथ ही लौह अयस्क, सीमेंट और क्लिंकर की ज्यादा ढुलाई, खाद्यान्न परिवहन में वृद्धि के अलावा कंटेनर (EXIM) ट्रैफिक में तेज बढ़ोतरी भी इसकी वजह है.

इंफ्रास्ट्रक्चर में तेजी

रेलवे ने कई जगहों पर तीसरी और चौथी लाइन शुरू की है. इससे ट्रेनों की गति और संख्या बढ़ी है. माल और यात्री सेवाएं बेहतर हुईं हैं. समय पर ट्रेन चलने में सुधार हुआ है.

नेतृत्व और टीमवर्क का कमाल

इस सफलता का श्रेय महाप्रबंधक तरुण प्रकाश के नेतृत्व और रेलवे कर्मचारियों की मेहनत को जाता है. टीम ने बेहतर प्लानिंग, आधुनिक तकनीक का उपयोग और ग्राहक-केंद्रित नीतियाँ बनाईं.