Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Turkey Entry in Iran-Israel War: ईरान-इजराइल जंग में हो सकती है तुर्किये की एंट्री; इजराइल के 'ग्रेट... गैंगस्टरवाद के खिलाफ मान सरकार की मुहिम को मिल रहा है लोगों का भारी समर्थन: बलतेज पन्नू शानदार चार साल, भगवंत मान दे नाल: आप ने भगवंत मान सरकार की उपलब्धियों को पंजाब के हर घर तक पहुंचाया Census 2027 India Update: जनगणना 2027 की तैयारी अंतिम दौर में; 1 अप्रैल से शुरू होगा पहला चरण, जाति ... पश्चिम बंगाल में कांग्रेस उम्मीदवार का नाम SIR लिस्ट से गायब; कलकत्ता हाई कोर्ट ने कहा- अब सीधे सुप्... LPG Crisis in India Update: संकट के बीच भारत पहुंच रहे LPG के दो विशाल जहाज; लदा है 94,000 टन गैस, म... Delhi-Agra Highway Accident: दिल्ली-आगरा हाईवे पर रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा; पुल की रेलिंग तोड़... Mumbai Dabbawala Service Closed: मुंबई में 6 दिन नहीं पहुंचेगा टिफिन; 4 अप्रैल तक डब्बेवालों की सर्व... 'घर में अकेली थी किशोरी, अंदर घुसे ASI और...'; पुलिस अधिकारी पर गंभीर आरोप, जांच शुरू Delhi-NCR Rain Update Today: दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश; 14 राज्यों में मौसम का अलर...

Jharkhand Weather Update: झारखंड में बदला मौसम का मिजाज; मंगलवार को तेज हवा, वज्रपात और बारिश का ‘येलो अलर्ट’

रांची: झारखंड के आसमान में आंशिक बादल छाए हुए हैं. रांची स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक, 30 मार्च को मौसम शुष्क रहेगा लेकिन 31 मार्च को राज्य के उत्तर पश्चिमी भागों को छोड़कर शेष भागों में कहीं-कहीं तेज हवा और वज्रपात के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. इसका असर पलामू गढ़वा, चतरा और लातेहार को छोड़कर राज्य के अन्य भागों में दिखेगा.

अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर

मौसम केंद्र के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में झारखंड के मौसम में गर्मी का असर साफ दिखा है. राज्य के अधिकांश शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया है, जिससे दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म महसूस हो रही हैं.

रांची और जमशेदपुर का तापमान बढ़ा

राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20.1 डिग्री दर्ज किया गया. यहां दिन का तापमान सामान्य के आसपास रहा, लेकिन रात का तापमान सामान्य से अधिक रहा, जिससे हल्की उमस महसूस हुई. औद्योगिक शहर जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री और न्यूनतम 26.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. यहां रात का तापमान सामान्य से करीब 5 डिग्री अधिक रहा, जो लोगों के लिए असहज स्थिति पैदा कर रहा है.

डाल्टनगंज सबसे ज्यादा गर्म

सबसे ज्यादा गर्मी डाल्टनगंज में दर्ज की गई है. यहां पारा 38.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. वही न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से अधिक है. यह राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा. बोकारो में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री और न्यूनतम 25.6 डिग्री दर्ज किया गया. यहां रात का तापमान सामान्य से करीब 9 डिग्री ज्यादा रहा, जो असामान्य बढ़ोतरी को दर्शाता है.

गुमला में सबसे कम तापमान

वहीं चाईबासा में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री और न्यूनतम 24.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से ऊपर है. झारखंड में सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि बारिश के मामले में केवल कुछ स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिली है. अधिकांश इलाकों में पिछले 24 घंटे में बारिश नहीं हुई है.