Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
LPG Crisis in India Update: संकट के बीच भारत पहुंच रहे LPG के दो विशाल जहाज; लदा है 94,000 टन गैस, म... Delhi-Agra Highway Accident: दिल्ली-आगरा हाईवे पर रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा; पुल की रेलिंग तोड़... Mumbai Dabbawala Service Closed: मुंबई में 6 दिन नहीं पहुंचेगा टिफिन; 4 अप्रैल तक डब्बेवालों की सर्व... 'घर में अकेली थी किशोरी, अंदर घुसे ASI और...'; पुलिस अधिकारी पर गंभीर आरोप, जांच शुरू Delhi-NCR Rain Update Today: दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश; 14 राज्यों में मौसम का अलर... Bhopal Hotel Owner Murder News: भोपाल में 'बेटा' कहने पर भड़का युवक; होटल मालिक की चाकू से गोदकर बेर... Sonia Gandhi Court Case Update: सोनिया गांधी से जुड़े 50 साल पुराने केस पर कोर्ट की टिप्पणी; 'आधी सद... Indian Rupee Value Today 2026: रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर! डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार, करेंसी... Sensex Below 72000 Today: शेयर बाजार में हाहाकार! 26 महीने बाद 72,000 के नीचे बंद हुआ सेंसेक्स; निवे... अमृतसर नगर निगम की बैठक में भारी हंगामा; करोड़ों के घोटाले के आरोप से गरमाई सियासत

इंदिरा मार्केट में भीषण आग का तांडव, दो दुकानें जलकर खाक; लाखों का सामान खाक

दुर्ग: सबसे व्यस्ततम इलाके इंदिरा मार्केट के पास बीती रात एक भीषण आगजनी की घटना हुई. आग इतनी भयावह थी कि इसकी लपटें दूर-दूर तक देखी गईं, जिसे देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई.

फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों ने रातभर बुझाई आग

देर शाम को इंदिरा मार्केट स्थित एक दुकान में आग की लपटें दिखाई देने लगी. लोग समझ पाते इससे पहले ही आग ने विकराल रूप ले लिया. पूरी दुकान को अपनी चपेट में लेने के साथ ही उससे सटे दूसरे दुकान में भी आग फैल गई.

आग लगने की सूचना तुरंत नगर सेवा विभाग को दी गई. लेकिन आगजनी की की गंभीरता को देखते हुए नगर सेवा विभाग के साथ साथ भिलाई स्टील प्लांट के दमकल कर्मियों को भी मोर्चा संभालना पड़ा. रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. लगभग 6 दमकल वाहनों की मदद से रात भर की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

इंदिरा मार्केट की दो दुकानें जलकर खाक

इस हादसे में इंदिरा मार्केट की दो दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गई हैं. घटनास्थल पर एसएसपी विजय अग्रवाल और एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर समेत पुलिस के आला अधिकारी पूरी रात मौजूद रहे.

कई दुकानों में फैल सकती थी आग

इंदिरा मार्केट काफी व्यस्ततम इलाका है. समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, नहीं तो और कई दुकानें आग की चपेट में आ सकती थी. फिलहाल आग लगने का सटीक कारण अभी तक अज्ञात है. मामले की जांच की जा रही है. प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है.