Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हजारीबाग रामनवमी में मातम! विसर्जन जुलूस के दौरान 3 लोगों की जान गई, लगभग 1000 श्रद्धालु चोटिल पतरातू में अपराधियों का तांडव, ताबड़तोड़ फायरिंग में सुरक्षा गार्ड को लगी गोली Khunti Murhu Violence News: मुरहू हिंसा के बाद खूंटी में तनाव; अनिश्चितकालीन बंद का ऐलान, भारी पुलिस... KITG 2026 Hockey Semifinals: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स: छत्तीसगढ़ की पुरुष और महिला टीम सेमीफाइनल मे... Khelo India Tribal Games 2026: बालिका फुटबॉल में असम और तमिलनाडु की बड़ी जीत; छत्तीसगढ़ समेत चार टीम... जशपुर में बड़ा हादसा: पुल से नीचे गिरी तेज रफ्तार बाइक, 2 युवकों की मौके पर मौत इंदिरा मार्केट में भीषण आग का तांडव, दो दुकानें जलकर खाक; लाखों का सामान खाक दुर्ग में 'बचपन का टिकट' कार्यक्रम की धूम; हजारों महिलाओं ने फिर से जिया अपना बचपन Kawardha SLRM Center Fire: कवर्धा के SLRM सेंटर में लगी भीषण आग; 12 घंटे बाद भी धधक रहा कचरा, बुझाने... सूरजपुर में एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से लकड़ी तस्करी; प्रशासन में मचा हड़कंप, जांच के आदेश

Indore Kinnar News: इंदौर में किन्नरों का आतंक! 51 हजार रुपये नेग न मिलने पर महिला के बाल पकड़कर जमीन पर पटका

इंदौर। नेग मांगने आए किन्नरों ने बुधवार को जमकर आतंक मचाया। 51 हजार रुपये न देने पर बच्चे को जान से मारने की धमकी और वृद्धा के बाल पकड़ लिए। डरी-सहमी बच्चे की मां रूम में बंद हुई तो किन्नरों ने दरवाजा तोड़ने की कोशिश भी की। रविवार शाम को रहवासियों ने पुलिस अफसरों को बुलाकर बैठक ली तो किन्नर गुरु ने माफी मांगी।

पूरा वाकया तुलसीनगर के ए-सेक्टर (सरस्वती माता मंदिर के पास) का है। आशीष दुबे (बैंक मैनेजर) के घर आठ माह पूर्व बेटा हुआ था। सुबह करीब 11:30 बजे सात किन्नर घर पहुंचे और 51 हजार रुपये का नेग मांगा। उस वक्त आशीष की मां और पत्नी ही घर पर थीं। आशीष के अनुसार मां ने बगैर बहस किए 5100 रुपये दिए, मगर किन्नर अड़ गए और अश्लीलता करने लगे। मां ने 11 हजार रुपये देने चाहे, पर किन्नर तो अंदर ही आ गए।