Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पश्चिम बंगाल में कांग्रेस उम्मीदवार का नाम SIR लिस्ट से गायब; कलकत्ता हाई कोर्ट ने कहा- अब सीधे सुप्... LPG Crisis in India Update: संकट के बीच भारत पहुंच रहे LPG के दो विशाल जहाज; लदा है 94,000 टन गैस, म... Delhi-Agra Highway Accident: दिल्ली-आगरा हाईवे पर रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा; पुल की रेलिंग तोड़... Mumbai Dabbawala Service Closed: मुंबई में 6 दिन नहीं पहुंचेगा टिफिन; 4 अप्रैल तक डब्बेवालों की सर्व... 'घर में अकेली थी किशोरी, अंदर घुसे ASI और...'; पुलिस अधिकारी पर गंभीर आरोप, जांच शुरू Delhi-NCR Rain Update Today: दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश; 14 राज्यों में मौसम का अलर... Bhopal Hotel Owner Murder News: भोपाल में 'बेटा' कहने पर भड़का युवक; होटल मालिक की चाकू से गोदकर बेर... Sonia Gandhi Court Case Update: सोनिया गांधी से जुड़े 50 साल पुराने केस पर कोर्ट की टिप्पणी; 'आधी सद... Indian Rupee Value Today 2026: रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर! डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार, करेंसी... Sensex Below 72000 Today: शेयर बाजार में हाहाकार! 26 महीने बाद 72,000 के नीचे बंद हुआ सेंसेक्स; निवे...

Maharashtra Road Accident News: महाराष्ट्र में स्कॉर्पियो और बस की भीषण भिड़ंत, हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत

महाराष्ट्र में गढ़चिरोली जिले के चामोरशी रोड पर एक भीषण दुर्घटना हुई है. शादी समारोह से लौट रहे दूल्हों की स्कॉर्पियो कार को सामने से आ रही बस ने टक्कर मार दी. इस भयावह दुर्घटना में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है और 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं.

स्कॉर्पियो एक शादी समारोह संपन्न होने के बाद रामपुर से भदभिड़ी मोकासा जा रही थी. इस वाहन में कुल 16 यात्री सवार थे. गढ़चिरोली-चामोरशी मार्ग पर तलोधी (मोकासा) गांव के पास एक खतरनाक मोड़ पर, विपरीत दिशा से आ रही एक यात्री टबस ने स्कॉर्पियो को बुरी तरह टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो चकनाचूर हो गई.

घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज

दुर्घटना की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को बचाने के लिए बचाव कार्य शुरू कर दिया. दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सभी यात्रियों को तुरंत गढ़चिरोली स्थित जिला सामान्य अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही दो लोगों की मौत हो गई. अस्पताल में इलाज करा रहे कुछ घायलों की हालत बेहद गंभीर है, जिससे आशंका है कि इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है.

बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में करीब 16 लोग सवार थे. हादसे में कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया. घायलों को तत्काल गढ़चिरौली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है.

स्थानीय लोगों ने की मदद

घटना के बाद स्थानीय लोग सबसे पहले मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. कई घायल वाहन में फंसे हुए थे, जिन्हें बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और मृतकों के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसा तेज रफ्तार और खतरनाक मोड़ पर नियंत्रण खोने के कारण हुआ माना जा रहा है, हालांकि असली वजह का पता जांच के बाद ही चल पाएगा.