Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच संपन्न हुआ मत... दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: खराब मौसम से प्रभावित गेहूं की भी होगी सरकारी खरीद, सिकुड़े और टूटे दानो... Guna Crime: गुना में पिता के दोस्त की शर्मनाक करतूत, मासूमों से अश्लील हरकत कर बनाया वीडियो; पुलिस न... Allahabad High Court: मदरसों की जांच पर NHRC की कार्यशैली से 'स्तब्ध' हुआ हाई कोर्ट; मॉब लिंचिंग का ... PM Modi in Hardoi: 'गंगा एक्सप्रेसवे यूपी की नई लाइफलाइन', हरदोई में बरसे पीएम मोदी— बोले, सपा-कांग्... Jabalpur Crime: 'शादी डॉट कॉम' पर जिसे समझा जीवनसाथी, वो निकला शातिर ब्लैकमेलर; फर्जी DSP बनकर 5 साल... Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में बकरी चोरी के आरोप में युवक को खंभे से बांधकर पीटा, रिटायर्ड कृषि अ... Vande Bharat Extension: जम्मू से श्रीनगर का सफर अब और आसान, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 30 अप्रैल को द... West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच 'दीदी' या 'दा... Unnao Road Accident: उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, मुंडन संस्कार से लौट रही बोलेरो और डंपर की टक्कर मे...

Gas Crisis Protest: गैस संकट का अनोखा विरोध: घुड़सवार ‘डाकू’ बनकर लूटे सिलेंडर, चर्चा का विषय बना प्रदर्शन

बठिंडा: इरान-इजराइल-अमरीका जंग के चलते पैदा हुई गैस की कथित किल्लत के विरोध में लाइनपार क्षेत्र के पूर्व पार्षद ने अनोखा प्रदर्शन किया। विजय कुमार ने एक घुड़सवार डाकू का वेष धारण करके लोगों से गैस के सिलैंडर लूट लिए। पूर्व पार्षद विजय कुमार द्वारा किया गया ये अनोखा प्रदर्शन लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा।

इस अवसर पर विजय कुमार ने बताया कि गैस एजैंसियों में बुकिंग करवाने के बाद भी लोगों को रसोई गैस नहीं मिल रही जिसके लिए केंद्र व राज्य सरकारें पूरी तरह जिम्मेवार हैं। अब गैस की किल्लत सामने आ रही है जबकि पैट्रोल पम्पों पर भी लाइनें लगनी शुरू हो जाती हैं जिससे आम लोग बेहद परेशान हैं। उन्होंने कहा कि भारत से हजारों किलोमीटर दूर जंग लगी हुई है लेकिन सरकारों की नाकामी के कारण उस जंग की तपिश भारत में पहुंचने लगी है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकारों को तुरंत उचित कदम उठाकर लोगों को राहत देनी चाहिए।