Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Weather Update: अप्रैल में ही 44 डिग्री पहुंचा पारा, सूर्य देव उगल रहे आग; जानें मई-जून में कितनी सत... Sirsa Crime News: सिरसा में युवक की बेरहमी से हत्या, पहले कुल्हाड़ी से हमला फिर ऊपर चढ़ाई कार; मची स... Haryana Assembly Special Session: हरियाणा विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस ने किया सत्र का बॉयकॉट,... BJP District Workshop: भाजपा की जिला योजना कार्यशाला, आदित्य साहू बोले- हमारे लिए राष्ट्र प्रथम सर्व... Jharkhand News: दूषित गोलगप्पा खाने से मची चीख-पुकार, 42 लोग अस्पताल में भर्ती, देर रात गांव पहुंचे ... Bokaro Crime News: बोकारो में सनकी पति ने कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी की हत्या की, मायके जाने की जिद पर... Hazaribagh Road Accident: हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा, शादी समारोह से लौट रहे दो लोगों की मौत Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी, जांच में ज... Jharkhand Crime: सोयको में सनसनीखेज वारदात, दुष्कर्म का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, पहाड़ी पर मिला अज... Jharkhand Weather Update: झारखंड में मौसम बदलने के बाद भी क्यों सता रही है गर्मी? डाल्टनगंज में पारा...

Punjab Crime News: पुलिस ने किया वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, बाइक और बैटरियां बरामद

गुरुहरसहाय: इलाके में हर रोज मोटरसाइकिल और अन्य सामान चोरी करने वाला एक बड़ा गिरोह सक्रिय था, जिसके कारण इलाके के लोग और शहरवासी काफी परेशान थे। आज पुलिस ने मोटरसाइकिल और अन्य सामान चोरी करने वाले इस बड़े गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है और उनके पास से बड़ी संख्या में मोटरसाइकिल, ट्रैक्टरों की बैटरियां और अन्य कई तरह का सामान बरामद किया है। आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए इलाके के डी.एस.पी. राजवीर सिंह और थाना प्रभारी जगदीप सिंह ने बताया कि इलाके में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि शहर के अंदर मोटरसाइकिल और अन्य सामान चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शहरवासियों की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए सर्च अभियान चलाया और मोटरसाइकिल तथा अन्य सामान चोरी करने वाले बड़े गिरोह के सदस्यों को काबू करने में सफलता हासिल की। उनके पास से बड़ी संख्या में मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर बैटरियां और अन्य सामान बरामद किया गया है। आरोपियों से पूछताछ लगातार जारी है।