Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
NEET-UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ... Punjab Politics: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान, चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने उठाए... Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण तेज, 31 मई तक खाली होंगी 6 मस्जिदें समेत 187 संपत्तियां धार भोजशाला में मां सरस्वती का मंदिर, मुस्लिम पक्ष के लिए अलग जमीन… जानें हाई कोर्ट के फैसले में क्य... Ahmedabad-Dholera Rail: अहमदाबाद से धोलेरा अब सिर्फ 45 मिनट में, भारत की पहली स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड... Namo Bharat FOB: निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और सराय काले खां नमो भारत स्टेशन के बीच फुटओवर ब्रिज शुरू Sant Kabir Nagar News: मदरसा बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, डीएम और कमिश्नर का आदेश रद्द Patna News: बालगृह के बच्चों के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, 14 ट्रेड में मिलेगी फ्री ट्रेनिंग और नौ... Mumbai Murder: मुंबई के आरे में सनसनीखेज हत्या, पत्नी के सामने प्रेमी का गला रेता; आरोपी गिरफ्तार Supreme Court News: फ्यूल संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वर्चुअल सुनवाई और वर्क फ्रॉम होम ...

तुरा में हथियार ज़ब्त, पश्चिम गारो में कर्फ्यू बढ़ाया गया

कांग्रेस को झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई का इस्तीफा

  • कई बार राज्य में मंत्री भी रह चुके हैं

  • कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष भी बीजेपी जाएंगे

  • पिता भाजपा में और बेटा कांग्रेस में

भूपेन गोस्वामी

असम विधानसभा चुनाव की दहलीज पर खड़ी कांग्रेस पार्टी को एक के बाद एक बड़े झटकों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता और नागांव से सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और बुधवार को नई दिल्ली में औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। बोरदोलोई का यह कदम कांग्रेस के लिए इसलिए भी बड़ा आघात है क्योंकि वे तरुण गोगोई सरकार में कई बार मंत्री रह चुके हैं और 1975 से पार्टी से जुड़े थे। भाजपा में शामिल होते समय उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में उन्हें घुटन महसूस हो रही थी और उनका निरंतर अपमान किया जा रहा था।

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए बोरदोलोई के साथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नवज्योति तालुकदार ने भी पार्टी छोड़ दी है। मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि बोरदोलोई का अनुभव भाजपा को और मजबूती प्रदान करेगा। हालांकि, इस दलबदल ने एक दिलचस्प पारिवारिक और राजनीतिक संकट पैदा कर दिया है। प्रद्युत बोरदोलोई के बेटे प्रतीक बोरदोलोई, जो वर्तमान में असम कांग्रेस के सोशल मीडिया सेल के सह-अध्यक्ष हैं, मार्गरीटा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। पिता के भाजपा में जाने के बाद मार्गरीटा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रद्युत के पोस्टर तो फाड़ दिए, लेकिन प्रतीक के पोस्टर रहने दिए, जिससे कार्यकर्ताओं के बीच भारी भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

पड़ोसी राज्य मेघालय में सुरक्षा स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। मंगलवार रात तुरा के अरामाइल इलाके में पुलिस ने एक चेकपॉइंट पर चेकिंग के दौरान धारदार हथियारों का एक बड़ा जखीरा जब्त किया। बरामद सामानों में बड़ी छुरियां (माचेट), हथौड़े और गुलेल जैसे जानलेवा हथियार शामिल हैं। वेस्ट गारो हिल्स के पुलिस अधीक्षक अब्राहम संगमा ने बताया कि इन हथियारों का इस्तेमाल जिले में जारी सांप्रदायिक संघर्षों में किए जाने की आशंका थी। इस मामले में कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। जिले में कर्फ्यू को 19 मार्च की सुबह 6 बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया है, हालांकि दिन में 12 घंटे की ढील दी गई है। अब तक हिंसा के आरोप में 29 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और उपमुख्यमंत्री प्रेस्टोन टिनसोंग ने और भी गिरफ्तारियों के संकेत दिए हैं।