Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Devendra Pradhan Death Anniversary: पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रधान को राजनाथ सिंह ने दी श्रद्... दिल्ली की सड़कों पर अब नहीं दिखेंगे भिखारी! पुलिस का 'सीक्रेट' मास्टर प्लान तैयार; ट्रैफिक जाम और अव... Arvind Kejriwal Documentary: अरविंद केजरीवाल की जेल यात्रा पर बनी फिल्म ने कार्यकर्ताओं को किया भावु... "राजनीति में कोई रिटायर नहीं होता!"—खरगे के विदाई भाषण पर गूंजा सदन; पीएम मोदी ने भी बांधे तारीफों क... 'मौत के मुंह' से निकलकर भारत पहुंचा जग लाडकी! UAE में हमले के बाद समुद्र में छिड़ा था हाई-वोल्टेज ड्... हिमाचल में सुक्खू सरकार का 'बड़ा सर्जिकल स्ट्राइक'! मंत्रियों के सलाहकारों और बोर्ड अध्यक्षों के 'कै... यमुना की लहरों पर अब दिल्ली सरकार का 'VIP पहरा'! करोड़ों की लागत से खरीदी जा रही 2 हाई-टेक नावें; प्... शादी में 'मिठाई के डिब्बे' से निकला खौफनाक तोहफा! गिफ्ट खोलते ही चीख पड़ा दूल्हा; मेहमानों के उड़ गए... Jharkhand Jawan Suicide: झारखंड के चतरा में तैनात जवान ने की आत्महत्या, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को भु... Nepal Helicopter Crash: नेपाल के खोटांग में बड़ा हादसा, लैंडिंग के समय क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर; घायलों ...

Devendra Pradhan Death Anniversary: पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रधान को राजनाथ सिंह ने दी श्रद्धांजलि, बताया राष्ट्र और समाज का सच्चा सेवक

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देवेन्द्र प्रधान की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. इस दौरान ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लेखक कालिंदी सामल द्वारा लिखित पुस्तक ‘डॉक्टर बाबू’ का विमोचन किया.

ओडिशा यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. देवेन्द्र प्रधान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जहां कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं. ‘स्मृति सभा’ ​​को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, कुछ समय पहले तक राजनीति में यह धारणा थी कि इस क्षेत्र से जुड़े लोग सच नहीं बोलते. वे जो कहते हैं, वह करते नहीं, लेकिन उस समय भी कुछ ऐसे लोग थे जिन्होंने राजनीति की गरिमा को बनाए रखा और उनमें से एक थे स्वर्गीय देवेन्द्र प्रधान. हम दोनों ने साथ मिलकर काम किया. उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र और समाज को समर्पित कर दिया.

‘सफल और संवेदनशील व्यक्तित्व के धनी थे’

राजनाथ सिंह ने कहा कि देवेन्द्र प्रधान के शब्द और व्यवहार में कभी अंतर नहीं होता था. वे कठोर परिश्रमी, सफल और संवेदनशील व्यक्तित्व के धनी थे. उनके प्रयासों से ही आज ओडिशा में बीजेपी मजबूत स्थिति में पहुंची है.

रक्षा मंत्री ने कहा, उन्होंने स्थानीय राजनीति की जटिलताओं के बीच पार्टी का कुशलतापूर्वक मार्गदर्शन किया. आज भारतीय जनता पार्टी ओडिशा में लगातार फैल रही है और प्रधान द्वारा रखे गए मजबूत आधार पर आगे बढ़ रही है.

राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधान तीन बार बीजेपी की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष रहे और इस दौरान उन्होंने पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत किया. उन्होंने कहा, वह जुनून के कारण पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सीधे तौर पर संबंध स्थापित करते थे.