Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Devendra Pradhan Death Anniversary: पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रधान को राजनाथ सिंह ने दी श्रद्... दिल्ली की सड़कों पर अब नहीं दिखेंगे भिखारी! पुलिस का 'सीक्रेट' मास्टर प्लान तैयार; ट्रैफिक जाम और अव... Arvind Kejriwal Documentary: अरविंद केजरीवाल की जेल यात्रा पर बनी फिल्म ने कार्यकर्ताओं को किया भावु... "राजनीति में कोई रिटायर नहीं होता!"—खरगे के विदाई भाषण पर गूंजा सदन; पीएम मोदी ने भी बांधे तारीफों क... 'मौत के मुंह' से निकलकर भारत पहुंचा जग लाडकी! UAE में हमले के बाद समुद्र में छिड़ा था हाई-वोल्टेज ड्... हिमाचल में सुक्खू सरकार का 'बड़ा सर्जिकल स्ट्राइक'! मंत्रियों के सलाहकारों और बोर्ड अध्यक्षों के 'कै... यमुना की लहरों पर अब दिल्ली सरकार का 'VIP पहरा'! करोड़ों की लागत से खरीदी जा रही 2 हाई-टेक नावें; प्... शादी में 'मिठाई के डिब्बे' से निकला खौफनाक तोहफा! गिफ्ट खोलते ही चीख पड़ा दूल्हा; मेहमानों के उड़ गए... Jharkhand Jawan Suicide: झारखंड के चतरा में तैनात जवान ने की आत्महत्या, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को भु... Nepal Helicopter Crash: नेपाल के खोटांग में बड़ा हादसा, लैंडिंग के समय क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर; घायलों ...

धनबाद में ‘ऑपरेशन स्प्रिट’! तेल टैंकर के अंदर का नजारा देख उड़े अधिकारियों के होश; 24 हजार लीटर स्प्रिट बरामद, करोड़ों का काला खेल नाकाम

धनबादः तेल टैंकर की आड़ में चल रहे अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है. उत्पाद विभाग ने एक ऐसे टैंकर को पकड़ा है, जिसमें तेल की जगह करीब 24 हजार लीटर कच्चा स्प्रिट भरा हुआ था. इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब नेटवर्क में हड़कंप मच गया है.

गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी

धनबाद में उत्पाद विभाग ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित गिरोह की साजिश को नाकाम कर दिया है. सहायक उत्पाद आयुक्त के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर तोपचांची थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया.

टीम ने कोटाल अड्डा स्थित नेशनल हाइवे पर जिओ पेट्रोल पंप के समीप एक संदिग्ध तेल टैंकर को रोका और उसकी जांच शुरू की. शुरुआती जांच में टैंकर सामान्य तेल परिवहन का प्रतीत हो रहा था, लेकिन जब उसे खोला गया तो अंदर का नजारा चौंकाने वाला था.

तेल की आड़ में कच्चा स्प्रिट ले जाया जा रहा था

टैंकर से करीब 24 हजार लीटर कच्चा स्प्रिट बरामद हुआ, जिसे तेल की आड़ में छुपाकर ले जाया जा रहा था. इस स्प्रिट का इस्तेमाल नकली शराब बनाने में किया जाना था. बरामदगी के बाद मौके पर ही टैंकर को जब्त कर लिया गया.

पूछताछ के दौरान चालक ने कई अहम खुलासे किए. उसने बताया कि यह खेप गिरिडीह और हजारीबाग के अवैध शराब कारोबारियों तक पहुंचाई जानी थी. इसके बाद उत्पाद विभाग ने पूरे नेटवर्क को खंगालने की प्रक्रिया तेज कर दी है.

पुलिस की छापेमारी जारी

विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में सिर्फ चालक ही नहीं, बल्कि उसके पीछे सक्रिय बड़े गिरोह के सदस्यों की भी पहचान की जा रही है. संभावित ठिकानों पर छापेमारी की तैयारी चल रही है और जल्द ही और गिरफ्तारियां भी होंगी.

फिलहाल आरोपी चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. विभाग का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.