Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Lucky Oberoi Murder Case: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 संदिग्ध हिरासत में; 38 दिनों से फरार आरोपियों क... Punjab Politics: बंटी रोमाना की मुख्यमंत्री मान को खुली चेतावनी, विवादित बयान से गरमाई सियासत; अकालि... Punjab Rape Case Verdict: कपड़ा व्यापारी को 7 साल की सजा, 13 साल बाद पीड़िता की हुई जीत; जानें क्या ... Gippy Grewal Threat Case: पंजाब में कानून-व्यवस्था पर बरसे सुखबीर बादल, गिप्पी ग्रेवाल को मिली धमकी ... DBU Controversy: देश भगत यूनिवर्सिटी में हंगामा, धरने पर बैठे छात्र और खिलाड़ी; यूनिवर्सिटी प्रबंधन ... LPG Booking New Numbers: पंजाब के गैस उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी! इंडेन, HP और भारत गैस ने जारी किए न... सोलर पैनल लगवाने वालों के लिए बड़ी खबर! पंजाब में लागू हुआ नया टैरिफ; 1 अप्रैल से बदल जाएंगे बिजली बि... पंजाब की जेल में 'सुरक्षा' फेल! कैदियों के पास मिले 5 मोबाइल और नशीला सामान; जेल प्रशासन में मचा हड़... Punjab Power Crisis: सुनील जाखड़ ने PSPCL के आंकड़ों को बताया 'झूठ का पुलिंदा', भगवंत मान सरकार को द... Dhanbad Crime: धनबाद में विवाहिता का संदिग्ध शव बरामद, पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज; ससुराल पक्ष...

Sidhi NH-39 Road Collapse: सीधी-रीवा मार्ग पर नेशनल हाईवे-39 धंसी, बड़ा गड्ढा होने से आवाजाही खतरनाक; बड़े हादसे का अलर्ट

सीधी: अमिलई गांव में एनएच-39 मुख्य मार्ग पर सड़क धंस गई है. सड़क के बीच बना यह गहरा गड्ढा हादसे का कारण बन रहा है. बीते 2 दिनों के भीतर यहां कई हादसे होते-होते बचे हैं. कई लोग बाइक से गिरे भी हैं. ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई साधारण गड्ढा नहीं, बल्कि यह एक सुरंगनुमा गड्ढा है, जिसकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल है.

सड़क मरम्मत नहीं होने पर हो सकती है बड़ी घटन

स्थानीय निवासी तेज बहादुर सिंह ने यह बताया है कि “सड़क के बीचों-बीच बना यह गड्ढा संबधित विभाग की गंभीर लापरवाही का नतीजा है. हमने करीब 50 से ज्यादा बड़े पत्थर इस सुरंग में डाले, लेकिन एक भी पत्थर का पता नहीं चला कि वह कहां गया. गड्ढे को देखने के बाद अब ऐसा लगता है कि मानो यह सीधे पाताल से जुड़ा हुआ है. इस अजीब स्थिति ने लोगों को और अधिक भयभीत कर दिया है. जब तक सड़क की मरम्मत नहीं हो जाती है, तब तक किसी बड़ी घटना की आशंका बनी हुई है.”

अधिकारियों को दी सूचना, नहीं हुई कार्रवाई

ग्रामीणों का आरोप यह है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों को इस खतरे की सूचना भी दी थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. इस मामले में पीडब्ल्यूडी अधिकारी कौशल परते ने बताया कि “यह सड़क पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा निर्मित नहीं है. इसलिए वे इसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकते.”

जल्द गड्ढे को भरवाने का आश्वासन

इस स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्राम अमिलई के ही रमेश तिवारी ने खुद पहल करते हुए गड्ढे में पत्थर डालकर, पास में लकड़ी का डंडा लगा दिया है. सड़क के बीच में चेतावनी झंडा लगा दिया, ताकि राहगीर सतर्क रहें और हादसों से बच सकें. इस मामले पर सीधी के अपर कलेक्टर बीपी पांडे ने कहा कि “उन्हें जानकारी मिल गई है और संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर जल्द ही इस खतरनाक गड्ढे को भरवाया जाएगा.”