Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bihar Rajya Sabha Election 2026: बिहार में वोटिंग के दौरान 4 विधायक लापता, क्रॉस वोटिंग का बढ़ा खतरा;... बादशाह के गाने 'टटीरी' पर बवाल! बाल आयोग ने सिंगर समेत 3 को भेजा नोटिस; क्या बच्चों का इस्तेमाल पड़ा ... Fatehabad News: पुलिस की मौजूदगी में युवक की चाकू मारकर हत्या, मूकदर्शक बने रहे जवानों पर गिरी गाज; ... Anil Vij News: खराब तबीयत के बावजूद वोट डालने पहुँचे अनिल विज, बोले- 'दोनों सीटें जीतेगी बीजेपी'; रा... हरियाणा राज्यसभा चुनाव: 90 में से 88 विधायकों ने डाला वोट, INLD का वॉकआउट! क्रॉस वोटिंग के डर के बीच... फतेहाबाद के गबरूओं का समंदर में जलवा! कतर से भारत LPG लाने की कमान इन दो जांबाज अफसरों के हाथ; मर्चे... Road Accident Update: गलत दिशा से आ रही बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौत; हादसे में दो बाइक सवार ज... Police Success: पुलिस की बड़ी कामयाबी, बरामद किए ₹5 लाख की कीमत के 28 मोबाइल; मोबाइल ट्रैकिंग सेल ने... Palwal Municipal Council Scam: पलवल नगर परिषद में करोड़ों का फर्जीवाड़ा, पार्षदों के नकली स्टाम्प और... कैथल रिश्वत कांड में बड़ा उलटफेर! 'न नक्शा, न राख'—सबूतों की कमी से SHO समेत 2 आरोपी बरी; विजिलेंस की...

Forest Fire Alert: आग की वजह से आक्रामक हो सकता है हाथियों का झुंड, वन विभाग ने दी चेतावनी; जंगलों में आग लगाने वालों पर होगी FIR

बोकारो: जिले के गोमिया प्रखंड स्थित जंगलों में महुआ चुनने के दौरान आग लगा दी गई थी. कुछ असामाजिक तत्वों की लापरवाही से लगाई गई यह आग अब लुगू बुरु के घने जंगलों तक तेजी से फैल रही है. जिस कारण लुगू बुरु के जंगल में रह रहे 40 हाथियों का झुंड कभी भी नीचे उतर सकता है. जिससे जान माल को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है. इसको लेकर वन विभाग भी सख्त नजर आ रहा है.

धुएं की वजह से हाथी जंंगल से रिहायशी इलाके में कर सकते हैं रुख

वन विभाग के पदाधिकारी डीएफओ संदीप शिंदे ने जानकारी देते हुए ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से कहा कि लुगू बुरु क्षेत्र हाथियों का प्राकृतिक अधिवास है. अगर जंगल की आग, धुएं और तपिश के कारण हाथियों का दल विचलित होता है, तो वे जान बचाने के लिए आस-पास के गांवों और रिहायशी इलाकों का रुख करेंगे. ऐसी स्थिति में हाथियों के झुंड द्वारा क्षेत्र में भारी तबाही और जान-माल का भयानक नुकसान होने की प्रबल आशंका है.​ वन प्रमंडल और प्रशासन इस कृत्य को लेकर बेहद सख्त है.

आग लगाने में संलिप्त लोगों पर होगी कार्रवाई

वन विभाग ने कहा कि जो भी तत्व जंगल में आग लगाते हुए या आग फैलाने में संलिप्त पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध वन अधिनियम के अंतर्गत तत्काल और कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. सार्वजनिक सुरक्षा और वन्यजीवों को खतरे में डालने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें सीधे जेल भेजा जाएगा. वन विभाग ने कहा कि लोगों से अपेक्षा की जाती है कि वे जंगलों में आग लगाने जैसी गतिविधियों से दूर रहें और अपने आस-पास के गांवों की सुरक्षा सुनिश्चित करें.