Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Tamil Nadu Politics: चेन्नई से दिल्ली तक हलचल; एक्टर विजय ने सरकार बनाने के लिए क्यों मांगा कांग्रेस... Delhi Air Pollution: दिल्ली के प्रदूषण पर अब AI रखेगा नजर; दिल्ली सरकार और IIT कानपुर के बीच MoU साइ... West Bengal CM Update: नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण से पहले कोलकाता पहुंचेंगे अमित शाह; 8 मई को विधाय... West Bengal CM Race: कौन होगा बंगाल का अगला मुख्यमंत्री? सस्पेंस के बीच दिल्ली पहुंचीं अग्निमित्रा प... Crime News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, अपना ही प्राइवेट पार्ट काटा; अस्पताल में... Bihar Cabinet Expansion 2026: सम्राट कैबिनेट में JDU कोटे से ये 12 चेहरे; निशांत कुमार और जमा खान के... UP News: 70 साल के सपा नेता ने 20 साल की युवती से रचाया ब्याह; दूसरी पत्नी का आरोप- 'बेटी की उम्र की... प्लास्टिक के कचरे से स्वच्छ ईंधन बनाया MP Govt Vision 2026: मोहन सरकार का बड़ा फैसला; 2026 होगा 'कृषक कल्याण वर्ष', खेती और रोजगार के लिए 2... Wildlife Trafficking: भोपाल से दुबई तक वन्यजीवों की तस्करी; हिरण को 'घोड़ा' और ब्लैक बक को 'कुत्ता' ...

Dhurandhar 2 Controversy: क्यों फंसी रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’? फिल्म के इन सीन्स पर मचा बवाल, सेंसर बोर्ड और मेकर्स के बीच ठनी!

भारत ही नहीं, दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ रिलीज़ से पहले ही तबाही लाती नजर आ रही है. रणवीर सिंह की इस फिल्म का फैंस को कितना इंतज़ार है इसका अंदाज़ा इसी से लगा सकते हैं कि ये फिल्म एडवांस बुकिंग में अभी से ही 100 करोड़ के आंकड़े पार कर चुकी है. आने वाले दिनों में ये आंकड़ा और भी बढ़ेगा. एक तरफ तो फिल्म को लेकर तगड़ा बज़ देखा जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ ये फिल्म विवादों में भी घिरती नज़र आ रही है. फिल्म पर सिख समुदाय की भावनाओं को आहत करने का आरोप लग रहा है.

धुरंधर के बाद अब मेकर्स धुरंधर 2 लेकर आ रहे हैं. इसका पहला पार्ट पिछले साल 5 दिसंबर को रिलीज़ हुआ था और फिल्म ने दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर के हर किसी को हैरान कर दिया था. दोनों ही पार्ट का निर्देशन आदित्य धर ने किया है और कहानी भी उन्होंने ही लिखी है. आदित्य फिल्म के को-प्रोड्यूर भी हैं. पर अब उनकी ये फिल्म विवादों में घिरती दिखाई दे रही है. आइए जानते हैं फिल्म के किन सीन्स पर आपत्ति जताई जा रही है.

क्यों फंस गई धुरंधर 2?

विक्की थॉमस सिंह नाम के एक सिख एक्टिविस्ट ने फिल्म के निर्देशक, प्रोड्यूसर्स और अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को लीगल नोटिस भेजा है. नोटिस में कहा गया है कि फिल्म में रणवीर सिंह सिख किरदार निभा रहे हैं और उनके किरदार को कई जगह सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है, जो कि सिख धर्म की मान्यताओं और संस्कृति के खिलाफ है. इससे सिख समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं. शिकायतकर्ता ने मांग की है कि ऐसे सभी सीन जिसमें रणवीर सिगरेट पी रहे हैं, उन्हें फिल्म से हटाया जाए.

साथ ही उन्होंने सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए मेकर्स से माफी मांगने को भी कहा है. नोटिस में कहा गया है कि अगर उनकी ये मांगे तय समय पर नहीं मानी गईं तो वो आगे मेकर्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का रास्ता अपनाने पर विचार करेंगे.

शिरोमणि अकाली दल ने की ये मांग

शिरोमणि अकाली दल, दिल्ली के अध्यक्ष परमजीत सिंह सरणा ने भी फिल्म के खिलाफ एक पोस्ट लिखा है. उन्होंने ‘प्रलय’ गाने का एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें रणवीर सिंह पगड़ी पहने और हाथ में सिगरेट लिए नज़र आ रहे हैं. उन्होंने पोस्ट में लिखा कि ‘धुरंधर 2’ के गाने ‘प्रलय’ के पोस्टर में पगड़ी पहने एक सिख किरदार को सिगरेट पकड़े दिखाया गया है. ये चित्रण बेहद आपत्तिजनक है और सिख धार्मिक सिद्धांतों का गंभीर उल्लंघन है. उन्होंने अथॉरिटीज़ से संज्ञान लेकर मामले की जांच करने की अपील की है. साथ ही कहा है कि जांच के बाद मेकर्स को विवादित पोस्टर हटाने का निर्देश दिया जाए.