Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
राहुल गांधी का बड़ा दांव! पीएम मोदी को पत्र लिखकर कांशीराम के लिए मांगा 'भारत रत्न'; कहा- बहुजन समाज... ममता बनर्जी का बड़ा मास्टरस्ट्रोक! चुनाव से पहले सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले; मार्च से मिलेगा ... Andhra Pradesh Tragedy: मैकेनिक के कहने पर घर में चालू छोड़ी बाइक, 'साइलेंट किलर' गैस ने ली 4 की जान... Assembly Election 2026 Dates: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा, बंगाल में इतने चरणों में मतद... Google Chrome यूजर्स सावधान! 350 करोड़ लोगों के डेटा पर बड़ा खतरा; गूगल ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट,... UP Politics: अखिलेश यादव की देशभक्ति पर केशव मौर्य ने क्यों उठाया सवाल? डिप्टी सीएम के तीखे बयान से ... चैत्र नवरात्रि 2026: पहला और अष्टमी व्रत क्यों है सबसे महत्वपूर्ण? जानें व्रत के जरूरी नियम, सावधानि... आम जनता को बड़ी राहत! मिडल ईस्ट में युद्ध के बीच भी नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम; सरकार ने बनाया य... भदौड़ में सुखबीर बादल की दहाड़! "नशे और गैंगस्टर का करना होगा सफाया तभी बचेगा पंजाब"; अकाली दल की सर... पंजाब में फिर लौटेगी ठंड! 9 जिलों में ओले गिरने का 'ऑरेंज अलर्ट'; 50kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, ...

Khunti Crime News: खूंटी के रनिया में पीएलएफआई नक्सली का आतंक, जमीन कारोबारी से मांगी लेवी; दहशत में व्यापारी, पुलिस ने शुरू की छापेमारी

खूंटीः झारखंड के खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र में पीएलएफआई नक्सली संगठन द्वारा एक जमीन कारोबारी से लेवी मांगने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि पीएलएफआई के राजेश यादव नामक नक्सली द्वारा कारोबारी से लेवी की मांग की गई है. इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है.

राजेश यादव के नाम से मांगी गई लेवी

सूत्रों के अनुसार रनिया थाना क्षेत्र के एक जमीन कारोबारी से पीएलएफआई संगठन के राजेश यादव नामक नक्सली द्वारा लेवी की मांग की गई है. कारोबारी को धमकी देकर पैसे देने के लिए कहा गया है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

खूंटी में फिर सक्रिय होता दिख रहा PLFI

इधर, जिले में हाल के दिनों में पीएलएफआई नक्सली संगठन की गतिविधियां फिर से बढ़ती नजर आ रही हैं. बताया जा रहा है कि संगठन के सदस्य पहले से व्यवसायियों की सूची बनाकर रखते हैं और उसी आधार पर अलग-अलग क्षेत्रों में लेवी की मांग करते हैं.

खूंटी में पहले भी आ चुके हैं लेवी मांगने के मामले

बताया जा रहा है कि इससे पहले खूंटी शहर में भी एक शराब व्यवसायी से लेवी मांगे जाने का मामला सामने आया था. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लेवी मांगने और कई घटनाओं में शामिल छह पीएलएफआई नक्सलियों को गिरफ्तार किया था.

एसपी मनीष टोप्पो ने दी जानकारी

रनिया थाना क्षेत्र में एक व्यवसायी से राजेश यादव नामक पीएलएफआई नक्सली द्वारा लेवी मांगे जाने की सूचना मिली है. पुलिस इस मामले में अनुसंधान कर रही है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी स्थिति में उन्हें बढ़ने नहीं दिया जाएगा. पुलिस प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है और नक्सली गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है.