Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM Modi on Congress: कांग्रेस की खतरनाक चाल! पश्चिम एशिया के देशों से भारत के रिश्ते बिगाड़ना चाहती ... National Security: 'सरकारी इमारतों में अब भी चीनी CCTV क्यों?' बैन के बाद राहुल गांधी का केंद्र से त... Assam Election: असम चुनाव का 'यूपी कनेक्शन'! यूपी से रिवर्स माइग्रेशन शुरू, झुग्गियों में पसरा सन्ना... Rajasthan Health System: एंबुलेंस नहीं मिली तो साइकिल बनी सहारा! डीग में बुजुर्ग की मजबूरी देख पसीजा... Delhi Crime: दिल्ली में फैक्ट्री के बाहर लावारिस बैग में मिली सड़ी-गली लाश! इलाके में फैला हड़कंप Bihar Tourism: अजगैवीनाथ धाम में बनेगा बिहार का एक और ग्लास ब्रिज! 20 करोड़ की लागत से सुल्तानगंज की... Rajasthan SI Recruitment: राजस्थान में 859 सब इंस्पेक्टरों से छिनेगी खाकी! हाई कोर्ट ने रद्द की SI भ... Greater Noida Petrol Pump: पेट्रोल की जगह भरा 'पानी'! ग्रेटर नोएडा में 20 गाड़ियां रास्ते में हुईं बं... Delhi News: दिल्ली में LPG की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन! 22 ठिकानों पर रेड, कई पर FIR दर्ज कानपुर में तेज आंधी-तूफान का तांडव! ऑटो पर गिरा बरगद का पेड़, 2 की मौत

Karnal Crime News: करनाल में सौतेले पिता के चंगुल से छूटी नाबालिग, आश्रम पहुंचकर सुनाई हैवानियत की दास्तां; पुलिस जांच तेज

करनाल : देर शाम अपना आशियाना आश्रम में नाबालिगा ने सौतेले पिता की हरकतों बारे बताकर हैरान कर दिया है। 14 वर्षीय किशोरी ने पिता पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। करीब 2 साल से पिता की हरकतों को सहन करने वाली लड़की ने अब पुलिस के समक्ष अपनी पीड़ा सुनाई है।

पीड़िता का कहना है कि करीब 8 साल पहले ही पिता की मौत हो चुकी है। इसके बाद 5 साल पहले मां इस व्यक्ति के साथ रहने लगी। आरोपी फूड डिलीवरी कम्पनी में काम करता है। सौतेला पिता बोला कि तुम बहुत अच्छी लगती हो और गलत संबंध बनाने की कोशिश की। विरोध करने पर टॉर्चर करता था। आशियाना आश्रम टीम की सदस्य अनु मदान का कहना है कि नाबालिगा देर शाम अचानक आश्रम में आई और आपबीती बताई। पिता की हरकतों बारे जब मां को बताया तो पिता को घर से बाहर निकाल दिया लेकिन कुछ ही समय बाद वह वापस घर आ गया।

इसके बाद आरोपी ने दोबारा से फिर उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। इस बार जब मां को इसके बारे में बताया तो वह उलटा उसे ही डांटने लगी। जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि नाबालिगा ने सौतेले पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। सूचना मिलने के बाद बाल कल्याण समिति की टीम भी मौके पर पहुंची थी। नाबालिगा के बयान दर्ज किए जारहे हैं। बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।