Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
शर्मनाक! सूरजपुर में नाले के गंदे पानी में बर्तन धो रहे स्कूली बच्चे; मिड डे मील के नाम पर परोसी जा ... Adi Parab 2026: जनजातीय उत्सव 'आदि परब' का भव्य शुभारंभ, कई राज्यों के लोक नृत्य और संगीत बने आकर्षण... जेल या फाइव स्टार होटल? 2 साल की सजा काट रहे दोषी को मेडिकल कॉलेज में मिला 'वीआईपी ट्रीटमेंट'; वार्ड... Chhattisgarh LPG Hoarding Action: छत्तीसगढ़ में 741 गैस सिलेंडर जब्त, रायपुर और बिलासपुर में सबसे बड... बालोद प्रशासन का 'सुपर एक्शन'! पोण्डी में लगा शिकायतों का अंबार, अधिकारियों ने मौके पर ही निपटाए 159... LPG का हाहाकार! गैस एजेंसियों के बाहर लगी किलोमीटर लंबी कतारें, खाली सिलेंडर लेकर भटक रहे लोग; जानें... सूरजपुर में मातम के बीच भारी बवाल! पेड़ काटने के दौरान युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने शव सड़क पर रख... मैनेजर निकला 'विभीषण'! पेट्रोल पंप मालिक को लगाया ₹40 लाख का चूना, हिसाब में पकड़ी गई चोरी तो उड़ गए... उदंती सीतानदी में बाघ की दहाड़! ट्रैप कैमरे में कैद हुई 'किंग' की दुर्लभ तस्वीर, वन विभाग ने जारी कि... छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: शिक्षा पर बरसे ₹22,466 करोड़! स्कूलों की बदलेगी सूरत, कोर्ट और ग्रामोद्योग के...

इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच

इंदौर: इंदौर के नेहरू स्टेडियम में सनातन क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हो गई है. यह आयोजन प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर के द्वारा करवाया जा रहा है. जो काफी सुर्खियों में बना हुआ है. 8 टीमें एक दूसरे से मैच खेल रही हैं. जिसमें बड़ी संख्या में साधु संतों के साथ ही सेलिब्रिटी भी पहुंच रहे हैं. टूर्नामेंट में मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों की टीमों ने बेहतर तरीके से परफॉर्मेंस दिया है.

इंदौर के स्टेडियम में लगा संतों का मेला
शुक्रवार के दिन तकरीबन 15 मैच हुए हैं, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. फिलहाल शनिवार को कई और टीमों के मैच होंगे और शनिवार को ही सेमी फाइनल में जो टीम पहुंचेगी, उनके भी मैच होंगे. 15 तारीख को क्रिकेट लीग का समापन होगा. लेकिन शुरुआत से ही इंदौर के नेहरू स्टेडियम में साधु संतों का आना शुरू हो चुका था. जहां सुबह प्रसिद्ध कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य पहुंचे और उन्होंने क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की जमकर हौसला अफजाई की. शाम को wwe के फेमस खिलाड़ी रहे थे ग्रेट खली पहुंचे. उन्होंने भी खिलाड़ियों की जमकर सराहना की.

टूर्नामेंट से भविष्य में संभावनाएं बनेगी
ग्रेट खली ने कहा कि, ”निश्चित तौर पर महाराज देवकीनंदन ठाकुर के द्वारा जिस तरह से युवाओं के लिए इस क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत की है इससे उनके भविष्य में काफी संभावनाएं बनेगी और वह एक बेहतर मुकाम पर पहुंचेंगे.” बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी नेहरू स्टेडियम में चल रहे सनातन क्रिकेट टूर्नामेंट में पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा कि, ”निश्चित तौर पर जिस तरह से क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हुई है यह काफी अच्छी है और संत महात्माओं के द्वारा जिस तरह से प्रतिभाओं को संवारने का काम किया जा रहा है यह तो सोने पर सुहागा हो गया है.”

टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के चयन को लेकर उनका कहना था कि, ”यदि वह इस टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करेंगे तो प्रत्येक राज्य में बीसीसीआई की सिलेक्टर कमेटी होती है उन्हें उनके सामने प्रदर्शन करना होगा. जिसके बाद उन्हें बड़े टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिलेगा.” इंदौर में आयोजित सनातन क्रिकेट लीग में कई और सेलिब्रिटी आ सकते हैं.