Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM Modi on Congress: कांग्रेस की खतरनाक चाल! पश्चिम एशिया के देशों से भारत के रिश्ते बिगाड़ना चाहती ... National Security: 'सरकारी इमारतों में अब भी चीनी CCTV क्यों?' बैन के बाद राहुल गांधी का केंद्र से त... Assam Election: असम चुनाव का 'यूपी कनेक्शन'! यूपी से रिवर्स माइग्रेशन शुरू, झुग्गियों में पसरा सन्ना... Rajasthan Health System: एंबुलेंस नहीं मिली तो साइकिल बनी सहारा! डीग में बुजुर्ग की मजबूरी देख पसीजा... Delhi Crime: दिल्ली में फैक्ट्री के बाहर लावारिस बैग में मिली सड़ी-गली लाश! इलाके में फैला हड़कंप Bihar Tourism: अजगैवीनाथ धाम में बनेगा बिहार का एक और ग्लास ब्रिज! 20 करोड़ की लागत से सुल्तानगंज की... Rajasthan SI Recruitment: राजस्थान में 859 सब इंस्पेक्टरों से छिनेगी खाकी! हाई कोर्ट ने रद्द की SI भ... Greater Noida Petrol Pump: पेट्रोल की जगह भरा 'पानी'! ग्रेटर नोएडा में 20 गाड़ियां रास्ते में हुईं बं... Delhi News: दिल्ली में LPG की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन! 22 ठिकानों पर रेड, कई पर FIR दर्ज कानपुर में तेज आंधी-तूफान का तांडव! ऑटो पर गिरा बरगद का पेड़, 2 की मौत

लुधियाना के स्कूलों में ‘बम’ का खौफ! परीक्षाओं के बीच इन बड़े स्कूलों को मिली उड़ाने की धमकी; पुलिस ने खाली करवाए परिसर

लुधियाना: महानगर के कई नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सोमवार सुबह करीब 7 बजे ई-मेल के जरिए धमकी भरा संदेश मिलने की जानकारी सामने आई है, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। वहीं स्कूल खाली करवाए जा रहे हैं लेकिन बच्चों का एग्जाम भी चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक जिन स्कूलों के नाम सामने आए हैं उनमें GGN Public School, Narayana e-Techno School, Darshan Academy, DAV BRS Nagar, DAV Pakhowal Road और DPS School, Gnps सराभा नगर, Jesus sacred heart school  शामिल हैं। धमकी की सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और स्कूल परिसरों की गहन जांच शुरू कर दी गई। एहतियात के तौर पर कई जगहों पर छात्रों को स्कूल से बाहर निकाल दिया गया और परिसर को खाली करवाया गया।

इस दौरान मौके की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें पुलिस और बम निरोधक दस्ता स्कूलों के बाहर तैनात नजर आ रहा है और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में लेकर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल धमकी भरे ई-मेल की जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह मेल किसने और कहां से भेजा। अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।