Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
NEET Paper Leak News: वांगचुक का अनशन खत्म, CJP से बातचीत; NEET धांधली रोकने को फास्ट ट्रैक कोर्ट और... Mohan Bhagwat News: 'युवाओं को अब आदेश नहीं दे सकते, उनसे संवाद जरूरी', दिल्ली में बोले संघ प्रमुख म... Sonam Wangchuk News: '26 दिन अनशन के बाद भी ईमानदारी का सबूत दूं?' सरकार से डील के आरोपों पर भड़के स... UP Crime & Tragedy Update: बदायूं में विदाई के कुछ घंटे बाद ही उजड़ा दुल्हन का सिंदूर, जहरीले सांप क... Piyush Goyal Deepfake Video: कॉकरोच जनता पार्टी पर बयान का AI वीडियो वायरल, पीयूष गोयल बोले- 'फर्जी ... Weather Update Today: दिल्ली में उमस के बीच 28-29 जुलाई को भारी बारिश का येलो अलर्ट, यूपी-बिहार समेत... Delhi Metro Update: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के चलते आज लगातार चौथे दिन 18 मेट्रो स्टेशन बंद; देखें पूर... एक बड़ा भूकंप कई भूकंपों को जन्म देगा मॉडलिंग स्काउट डेनियम सियाद की मौत की जांच शुरू मॉस्को हवाई अड्डे के शीर्ष अफसर की मौत

Nuh Crime News: नूंह में विवाहिता के साथ ससुराल पक्ष की बर्बरता, नशीला पदार्थ पिलाकर बाल काटने का आरोप; 5 के खिलाफ FIR दर्ज

नूंह: नूंह में पारिवारिक विवाद के चलते महिला के साथ कथित रूप से अमानवीय व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला को जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ मारपीट की और उसके सिर के बाल काट दिए। पीड़िता ने अपने पति सहित ससुराल पक्ष के कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

महिला को मायके छोड़ फरार हुए आरोपी 

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के बाद आरोपी महिला को उसके मायके गांव बिछोर छोड़कर फरार हो गए। परिजनों ने घायल अवस्था में महिला को उपचार के लिए पुन्हाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे नलहड़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

पीड़ित महिला उस्मानी ने बताया कि रात के समय ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिसके बाद वह बेसुध हो गई। इसी दौरान आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसके सिर के बाल काट दिए। महिला के भाई जैकम ने बताया कि करीब 20 वर्ष पहले उसकी बहन की शादी हथीन थाना क्षेत्र के गांव बीबीपुर निवासी सद्दाम के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसकी बहन के साथ मारपीट करते आ रहे हैं। इसको लेकर लंबे समय से दोनों पक्षों के बीच विवाद भी चलता रहा है।

बताया जा रहा है कि घटना से एक दिन पहले शुक्रवार को हथीन थाना में बिरादरी की पंचायत हुई थी, जिसमें गणमान्य लोगों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया था। पंचायत के फैसले के बाद महिला को ससुराल भेज दिया गया, लेकिन आरोप है कि उसी रात फिर से उसके साथ मारपीट की गई और उसके सिर के बाल काट दिए गए। वहीं बिछोर थाना प्रभारी जगबीर सिंह का कहना है कि इस मामले में अभी तक उनके पास कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।