Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jharkhand Robotics Festival: झारखंड में तकनीक का जलवा, रोबोटिक्स फेस्टिवल में अपना हुनर दिखाएंगे युव... मॉक ड्रिल नहीं हकीकत! दुश्मन की सीमा में गिरा अमेरिकी पायलट, 48 घंटे के उस खौफनाक ऑपरेशन की पूरी कहा... CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आसमानी आफत! अगले 24 घंटे भारी बारिश, ओले और बिजली गिरने का ऑरेंज अल... सावधान रेल यात्री! आज बिलासपुर से रायपुर के बीच नहीं चलेंगी ये ट्रेनें, रद्द और डायवर्ट ट्रेनों की प... 20 साल का साथ और आँखों में अंधेरा: बूढ़े 'छोटू' की जंगल में विदाई, रो पड़ीं सबकी आंखें Ambikapur Horror: अंबिकापुर में 'निर्भया' जैसी दरिंदगी से उबला शहर, सड़कों पर उतरी जनता; आरोपियों को... CG vs Telangana: ₹2,000 करोड़ के बिजली बिल पर ठनी! छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बीच आर-पार की जंग एसीबी की बड़ी कार्रवाई: 26 साल पुराने घोटाले में पूर्व प्रबंधक अरेस्ट, ₹1 करोड़ 86 लाख के गबन का है ... भिलाई में छात्रा का आत्मघाती कदम: सुसाइड नोट में लिखा- 'मम्मी-पापा मुझे माफ करना', स्मृति नगर में भी... Chhattisgarh Mineral Revenue: छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग! खनिज राजस्व में रचा इतिहास, 2025-26 में हुई 1...

Dhanbad Fire News: धनबाद के प्लाई गोदाम में भीषण आग, हादसे में तीन लोग घायल

धनबादः जिला के झरिया थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हुआ है. झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग पर स्थित बस्ताकोला एक प्लाई गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग से निकला धुंआ और गुब्बार के कारण आसपास का इलाका पूरा धुंधला हो गया और देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया. इस घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई, फायर ब्रिगेड की टीम दमकल वाहन के जरिए आग पर काबू पाने में जुटी है.

आग लगने के सही कारणों का पता अब तक पता नहीं चल सका है. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि घरेलू गैस सिलेंडर फटने से आग लगी, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई. इस घटना में गोदाम से जुड़े राजू अग्रवाल समेत तीन लोग झुलस गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. आग की चपेट में एक मवेशी के झुलसने की भी जानकारी मिल रही है, जबकि बाकी मवेशियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गईं. फिलहाल दमकल कर्मियों द्वारा आग बुझाने का काम जारी है. इस घटना को लेकर पूर्व मुखिया रामबालक प्रसाद ने बताया कि गोदाम सुबलमल अग्रवाल के गोदाम में आग लगी है, उसका बेटा ओमप्रकाश अग्रवाल भाड़े में दुकान को लगाते हैं.

आग लगने की जिसकी सूचना पुलिस को दी गई. दमकल वाहन के जरिए आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. हालांकि इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है.