Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ईरान-इजराइल जंग से नहीं महंगी होगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें! भारत सरकार का बड़ा बयान- 'हमारे पास है ते... अन्ना हजारे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी! मिडिल ईस्ट की जंग देख भावुक हुए अन्ना, बोले- 'शांति के लिए पह... अमित शाह की हुंकार! 'केदारनाथ से कन्याकुमारी तक चुन-चुनकर बाहर होंगे घुसपैठिये', जन-जन की सरकार समार... Purnia Crime News: पूर्णिया में बुजुर्ग महिला से दरिंदगी, हत्या के बाद शव से रेप और फिर पेड़ से लटका... IPS Anshika Verma Wedding: आईपीएस अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में, सोशल म... UPSC Result में 'हमशक्ल' नाम का खेल! 301वीं रैंक पर दो आकांक्षा सिंह का दावा, जानें कौन है असली अफसर... जींद में रोंगटे खड़े कर देने वाला कांड: रंग फैक्ट्री में लगी आग, बाहर से ताला लगा होने के कारण 4 महि... Bihar Politics: निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री पर उपेंद्र कुशवाहा का रुख साफ, बोले- JDU के अस्ति... LPG Price Hike Politics: घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों को ममता ने बनाया मुद्दा, कल बंगाल में महिलाओं का ब... पंजाब में 'इंडस्ट्रियल क्रांति' की शुरुआत! नई नीति 2026 से खुलेंगे निवेश के द्वार, लाखों युवाओं को म...

दुमका न्यूज़: जापानी इंजीनियर्स ने तैयार किया अत्याधुनिक तारामंडल, जल्द दुमका वासियों को मिलेगी बड़ी सौगात

दुमका: झारखंड की उपराजधानी दुमका के लोगों को जल्द ही अत्याधुनिक और तकनीकी रूप से राज्य का सबसे बेहतर तारामंडल (प्लैनेटेरियम) की सौगात मिलने वाली है. इसका डेमो भी शुरू कर दिया गया है. उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कहा कि बहुत जल्द यहां के लोग तारामंडल का आनंद लेंगे और खगोलिय पिंडो और उनसे जुड़ी काफी जानकारियां प्राप्त करेंगे.

उपकरणों को लगाने में जुटे जापानी टेक्नीशियन

दरअसल, इसमें लगाए जा रहे उपकरण जापान की प्रतिष्ठित कंपनी आरएसए कोसमोस के जरिये कोनिका-मिनोल्टा लगा रही है. इन्हीं कंपनी की ओर से जापान के दो एक्सपर्ट मिस्टर ताकेदा और मिस्टर उमेदा पिछले एक माह से कार्य को अंतिम रूप देने में लगे हैं. साथ ही भारत के भी कई वैज्ञानिक और विशेषज्ञ इसमें लगे हुए हैं. दुमका के गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कैंपस में इसका निर्माण कराया जा रहा है. इसके भवन निर्माण का कार्य पूरा हो चुका था और उपकरणों के इंस्टॉल होते ही इसके इंटेरियर डेकोरेशन का काम होना है.

दुमका में बनने वाले इस तारामंडल को पूरी तरह डिजिटल तकनीक से लैस किया जा रहा है. इसका टॉप स्क्रीन लगभग 15 मीटर का होगा. इसमें एक साथ करीब 150 लोग बैठ सकेंगे. इसमें आधुनिक ऑप्टोमेक्निकल प्रोजेक्टर प्रणाली के माध्यम से ग्रह नक्षत्रों और ब्रह्मांड से संबंधित दृश्य प्रस्तुत किए जाएंगे. यहां बन रहा तारामंडल हाइब्रिड होगा. विशेषज्ञों ने बताया कि रांची में बने तारामंडल से भी यह आधुनिक होगा.

पर्यटन स्थल के साथ बनेगा ज्ञान का नया केंद्र

तारामंडल बनने के बाद दुमका और आसपास के क्षेत्र के लोगों को खगोल विज्ञान और अंतरिक्ष विज्ञान की जानकारी प्राप्त करने का नया अवसर मिलेगा. स्टूडेंट्स पुस्तकों के अलावा प्रत्यक्ष दृश्य के माध्यम से अंतरिक्ष से जुड़ी चीजों को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे. कुल मिलाकर शहर के लिए एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक और पर्यटन केंद्र के रूप में भी विकसित होगा.

2014 में हुआ था शिलान्यास

अब जब तारामंडल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है तो स्थानीय लोगों में काफी खुशी है. वे वर्षों से इसके शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं. दरअसल इसका शिलान्यास 2014 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा किया गया था. इसके निर्माण कार्य में भी काफी शिथिलता बरती गई. अब 12 साल के लंबे इंतजार के बाद यह पूर्ण होने जा रहा है.

उपायुक्त ने दी जानकारी

इस संबंध में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा का कहना है कि इस परियोजना को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए संबंधित विभागों से लगातार समंवय किया जा रहा है. डीसी ने कहा कि बहुत तेजी से प्रोजेक्टर सहित अन्य उपकरण लगाए जा रहे हैं. जिससे कि दुमका के लोगों को शीघ्र ही इस सुविधा का लाभ मिल सकें.