Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ईरान-इजराइल जंग से नहीं महंगी होगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें! भारत सरकार का बड़ा बयान- 'हमारे पास है ते... अन्ना हजारे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी! मिडिल ईस्ट की जंग देख भावुक हुए अन्ना, बोले- 'शांति के लिए पह... अमित शाह की हुंकार! 'केदारनाथ से कन्याकुमारी तक चुन-चुनकर बाहर होंगे घुसपैठिये', जन-जन की सरकार समार... Purnia Crime News: पूर्णिया में बुजुर्ग महिला से दरिंदगी, हत्या के बाद शव से रेप और फिर पेड़ से लटका... IPS Anshika Verma Wedding: आईपीएस अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में, सोशल म... UPSC Result में 'हमशक्ल' नाम का खेल! 301वीं रैंक पर दो आकांक्षा सिंह का दावा, जानें कौन है असली अफसर... जींद में रोंगटे खड़े कर देने वाला कांड: रंग फैक्ट्री में लगी आग, बाहर से ताला लगा होने के कारण 4 महि... Bihar Politics: निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री पर उपेंद्र कुशवाहा का रुख साफ, बोले- JDU के अस्ति... LPG Price Hike Politics: घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों को ममता ने बनाया मुद्दा, कल बंगाल में महिलाओं का ब... पंजाब में 'इंडस्ट्रियल क्रांति' की शुरुआत! नई नीति 2026 से खुलेंगे निवेश के द्वार, लाखों युवाओं को म...

पाकुड़ में सनसनी: संदेहास्पद स्थिति में मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या? गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

पाकुड़: नगर थाना क्षेत्र के तलवाडांगा गांव के पास खेत में एक युवक के शव पाए जाने को लेकर इलाके में सनसनी फैल गयी. सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी दलबल के साथ पहुंचे और शव को अपने कबजे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

शव पाए जाने की खबर से गांव में संंनसनी फैल गई

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की अहले सुबह गांव के ग्रामीण खेत की ओर जा रहे थे कि उनकी नजर युवक के शव पर पड़ी. शव पाए जाने की खबर आसपास के क्षेत्रों में फैलने से सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए.

स्थानीय लोगों से पुलिस ने की पूछताछ

स्थानीय लोगों ने शव पाए जाने की सूचना थाने को दी. शव की खबर मिलते ही पुलिस पदाधिकारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौजूद लोगों से पूछताछ की. जिस स्थान पर शव पाया गया वहां से पुलिस ने कई सामग्री को जांच के लिए कलेक्ट किया.

शव की पहचान नहीं हो पायी है. शव संदेहास्पद स्थिति में पाया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण पता चल पायेगा- संदीप मेहता, पुलिस पदाधिकारी

संदीप मेहता ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है. जबकि स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतक लिट्टीपाड़ा प्रखंड के सरसा गांव के 23 वर्षीय मनोहर मंडल है और वह पाकुड़ जिला मुख्यालय में किराये के मकान में रहता था.

घटनास्थल से शराब की बोतलें और सिगरेट का डब्बा बरामद

बता दें कि जिस स्थान से पुलिस ने शव जब्त किया है वहां पर शराब की बोतलें, सिगरेट का डब्बा सहित कई सामान पड़ा था जिसमें से कुछ सामग्री को पुलिस ने जांच के लिए इकट्ठा किया है.