Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चीन के लिए चिप तकनीक चुराने का गंभीर आरोप यमन के हूथियों ने सऊदी अरब के खिलाफ नाकाबंदी की CJP Protest News: कॉकरोच जनता पार्टी का देशव्यापी शांतिपूर्ण प्रदर्शन का ऐलान, पुलिस बर्बरता के खिला... West Bengal Election 2026: बीजेपी की चुनावी रणनीति से मैनेजमेंट सीखेंगे छात्र, IIM-कलकत्ता ने दी जान... Fast-Track Court for Paper Leak: पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट, पीएम मोद... Delhi Police News: महिला को थप्पड़ मारने वाले एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा पर एक्शन, कनॉट प्लेस से हटाए ... Anna Hazare Protest: छात्रों के समर्थन में उतरे अन्ना हजारे, अहिल्यानगर में रखा दो घंटे का मौन उपवास Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों में जींस-टीशर्ट और रील बनाने पर रोक, शिक्षा विभाग का सख्त... Moradabad News: हैदराबाद से एलएलबी की छात्रा की निर्मम हत्या, पति ने ही रची थी खौफनाक साजिश Telangana News: मोबाइल की बैटरी दांतों से काटना 12 साल के बच्चे को पड़ा भारी, भीषण विस्फोट में मौत

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: राशन डिपो बनेंगे ‘ऑर्गेनिक हब’, शुद्ध खान-पान के साथ बढ़ेगी डिपो होल्डर्स की आमदनी

सरकार सभी जिलों में राशन डिपो की संख्या बढ़ाकर 13 हजार 408 करने जा रही है। इसमें से 33 प्रतिशत डिपो की कमान महिलाओं के हाथ में होगी। अभी प्रदेश में 9408 डिपो चल रहे हैं, जिनमें महिलाओं को उनके कोटे का पूरा लाभ नहीं मिल रहा। डिपो संचालक आय का स्रोत बढ़ाने के लिए डिपो से जैविक खाद के पांच-पांच किलो के पैकेट भी बेच सकेंगे। इससे गांव में जैविक खाद बनाने वाले किसान और पशुपालकों को गांव के पास ही एक बाजार मिल जाएगा। उन्हें शहरों की उत्पाद ले जाने की जरूरत नहीं होगी।

खेती के लिए जैविक खाद का उपयोग करने वाले किसानों को मानक तय कर बनाई गई जैविक खाद भी गांव के पास ही मिल जाएगी। नायब सरकार ने राशन डिपो वितरण प्रणाली से लेकर डिपो देने के तरीके को और भी पारदर्शी बनाने का निर्णय लिया है। इस योजना में स्वयं सहायता समूह तथा सीएम पैक्स संचालन समितियों को भी वरीयता मिलेगी। रासायनिक उर्वरक खेती में कम प्रयोग कर जैविक खाद को बढ़ावा देने के लिए भी डिपो संचालकों को दूसरी जिम्मेदारी देकर उनकी आय में बढ़ाने के लिए यह व्यवस्था की जा रही है