Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhooth Bangla: सेमीफाइनल से पहले अक्षय कुमार ने टीम इंडिया को दिया खास 'गुड लक', शिखर धवन के साथ की ... Punjabi Youtuber Killed in Canada: मशहूर यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या, हमलावरों ने घर में घुसकर ... ईरान हमले में भारत का नाम! क्या सच में अमेरिकी सेना ने किया भारतीय पोर्ट का उपयोग? विदेश मंत्रालय का... Travel Insurance Claims: विदेश में फ्लाइट रद्द होने पर कैसे पाएं रिफंड? जानें ट्रैवल इंश्योरेंस के ज... अब हर किसी का होगा MacBook! Apple ने लॉन्च किया अपना सबसे सस्ता 'Neo' मॉडल, कीमत सुनकर हो जाएंगे हैर... रावण के भाई का इकलौता मंदिर! 5000 साल पुराना इतिहास और शरीर का सिर्फ एक हिस्सा, जानें इस मंदिर का अन... होली के जिद्दी रंगों ने बिगाड़ दी बालों की रंगत? किचन में मौजूद इन चीजों से बाल बनेंगे पहले जैसे सॉफ... हिमाचल में सुक्खू सरकार का सरप्राइज: कांगड़ा के अनुराग शर्मा को मिला राज्यसभा का टिकट, तेलंगाना से स... Greater Noida News: राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में होली पर चले लाठी-डंडे, गार्ड्स और रेजिडेंट्स में म... होली के दिन दादी पर छिड़क दिया पेंट, गुस्से में 4 साल के पोते पर उड़ेला खौलता हुआ पानी, बुरी तरह झुल...

Greater Noida News: राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में होली पर चले लाठी-डंडे, गार्ड्स और रेजिडेंट्स में मारपीट का Video वायरल

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में होली के दिन सुरक्षा गार्ड्स और सोसायटी के निवासियों के बीच मारपीट की घटना सामने आई. आरोप है कि सुरक्षा गार्ड्स ने लाठी-डंडों से कुछ निवासियों की पिटाई कर दी. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा. पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है. वीडियो में भी साफतौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह से गार्ड सोसायटी के निवासियों को लाठी-डंडों से पीट रहे हैं. इस घटना से सोसाइटी में अफरातफरी मच गई.

होली के जश्न के दौरान शुरू हुआ विवाद

बताया जा रहा कि होली के अवसर पर सोसाइटी के कुछ निवासी अपने परिवार और बच्चों के साथ ओपन एरिया में रंग खेलते हुए डांस कर रहे थे और त्योहार का जश्न मना रहे थे. इसी दौरान वहां तैनात कुछ सुरक्षा गार्ड पहुंचे और लोगों को रोकने लगे. निवासियों का आरोप है कि गार्ड्स ने डांस और जश्न मनाने पर आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई. सोसाइटी के निवासियों के अनुसार, बहस कुछ ही देर में तीखी नोक-झोंक में बदल गई. इसी दौरान तीन से चार सुरक्षा गार्ड्स ने एक निवासी के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी.

आरोप है कि गार्ड्स ने लाठी-डंडों से उस व्यक्ति की पिटाई कर दी. अचानक हुई मारपीट से वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई. कई लोग बीच-बचाव के लिए मौके पर पहुंच गए. मारपीट के दौरान फ्लैट के किसी निवासी ने इसका वीडियो रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो सामने आने के बाद सोसाइटी के निवासियों ने नाराजगी जाहिर की और सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए.

पुलिस ने लिया मामले का संज्ञान

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इसका संज्ञान लिया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो और दोनों पक्षों के बयान के आधार पर जांच की जा रही. जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल यह विवाद किस वजह से हुआ, इसका पूरी तरीके से पता नहीं चल पाया है. प्रारंभिक जांच में पता चला कि ओपन एरिया में डांस और होली खेलने को लेकर गार्डों ने मना किया था. इसी बात को लेकर सोसायटी के निवासियों और गार्डों के बीच बहस हुई थी.