Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रावण के भाई का इकलौता मंदिर! 5000 साल पुराना इतिहास और शरीर का सिर्फ एक हिस्सा, जानें इस मंदिर का अन... होली के जिद्दी रंगों ने बिगाड़ दी बालों की रंगत? किचन में मौजूद इन चीजों से बाल बनेंगे पहले जैसे सॉफ... हिमाचल में सुक्खू सरकार का सरप्राइज: कांगड़ा के अनुराग शर्मा को मिला राज्यसभा का टिकट, तेलंगाना से स... Greater Noida News: राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में होली पर चले लाठी-डंडे, गार्ड्स और रेजिडेंट्स में म... होली के दिन दादी पर छिड़क दिया पेंट, गुस्से में 4 साल के पोते पर उड़ेला खौलता हुआ पानी, बुरी तरह झुल... RS Election 2026: राज्यसभा की 37 सीटों के लिए सियासी संग्राम, क्या उच्च सदन में बढ़ेगी एनडीए की ताकत? Darbhanga News: दरभंगा के लोरिका गांव में रंग खेलने पर विवाद, जमकर पथराव और तोड़फोड़ Gurugram Road Accident: गुरुग्राम में रॉन्ग साइड से आ रही थार ने डिलीवरी बॉय को रौंदा, पुलिस पर वीडि... हृदयविदारक हादसा: गोरखपुर में MBBS छात्र को फॉर्च्यूनर ने उड़ाया, रेलिंग पर लाश देख दहल गए राहगीर Ranchi News: हनीमून पर गए रांची के नवविवाहित कपल ने मांगी सीएम हेमंत सोरेन से मदद, भारत वापसी की गुह...

Ranchi News: हनीमून पर गए रांची के नवविवाहित कपल ने मांगी सीएम हेमंत सोरेन से मदद, भारत वापसी की गुहार

झारखंड की राजधानी रांची के एक नवविवाहित जोड़े के लिए सुनहरे सपनों वाली पहली विदेश यात्रा अचानक अनिश्चितता और डर के साये में बदल गई है. सेल (SAIL) अधिकारी अतुल उरांव और उनकी पत्नी डॉ. कंचन बाड़ा खुशियां बटोरने दुबई गए थे. उनका हनीमून था. मगर अब वहां बढ़ते अंतरराष्ट्रीय सैन्य तनाव और उड़ानों के रद्द होने के कारण फंस गए हैं. दंपति ने वीडियो जारी कर झारखंड के सीएम से मदद मांगी है.

अतुल और डॉ. कंचन की शादी इसी साल 22 फरवरी 2026 को रांची में पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाजों के साथ हुई थी. शादी के जश्न के बाद, दोनों अपने हनीमून के लिए 27 फरवरी को दुबई रवाना हुए थे. उनकी योजना 4 मार्च को वापस लौटने की थी, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था.

युद्ध की आहट और रद्द हुईं उड़ानें

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव ने खाड़ी क्षेत्र की शांति भंग कर दी है. सुरक्षा कारणों से दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से भारत समेत कई देशों की उड़ानें अचानक रद्द कर दी गईं. इसी भू-राजनीतिक संकट की भेंट यह नवदंपति भी चढ़ गया. होटल और सार्वजनिक स्थानों पर आवाजाही सीमित है. अतुल और कंचन के साथ दुनिया भर के हजारों यात्री दुबई में फंसे हुए हैं.

‘हर नई खबर बढ़ा रही है बेचैनी’

दुबई से फोन पर हुई बातचीत में अतुल उरांव ने अपना दर्द साझा किया. उन्होंने कहा, “हम अपनी सबसे खूबसूरत यादें बनाने यहां आए थे, लेकिन अब सिर्फ घर लौटने का इंतजार है. वहीं, डॉ. कंचन बाड़ा ने बताया कि वहां का माहौल सामान्य नहीं है. हर तरफ सन्नाटा और अनिश्चितता है, जो मानसिक रूप से परेशान कर रही है.

झारखंड CM से मदद की अपील

इधर रांची में, जहां अभी शादी की मिठाइयां भी खत्म नहीं हुई थीं, वहां अब सन्नाटा और चिंता पसरा है. परिवार ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुहार लगाई है कि भारतीय दूतावास (UAE) से संपर्क कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए. केंद्र सरकार के समन्वय से खाड़ी देशों में फंसे झारखंड के नागरिकों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन या विशेष विमान की व्यवस्था की जाए. परिजनों ने कहा- यह केवल एक जोड़े की बात नहीं है, वहां कई भारतीय फंसे हैं. सरकार को मानवीय आधार पर तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए.