Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM Modi on Congress: कांग्रेस की खतरनाक चाल! पश्चिम एशिया के देशों से भारत के रिश्ते बिगाड़ना चाहती ... National Security: 'सरकारी इमारतों में अब भी चीनी CCTV क्यों?' बैन के बाद राहुल गांधी का केंद्र से त... Assam Election: असम चुनाव का 'यूपी कनेक्शन'! यूपी से रिवर्स माइग्रेशन शुरू, झुग्गियों में पसरा सन्ना... Rajasthan Health System: एंबुलेंस नहीं मिली तो साइकिल बनी सहारा! डीग में बुजुर्ग की मजबूरी देख पसीजा... Delhi Crime: दिल्ली में फैक्ट्री के बाहर लावारिस बैग में मिली सड़ी-गली लाश! इलाके में फैला हड़कंप Bihar Tourism: अजगैवीनाथ धाम में बनेगा बिहार का एक और ग्लास ब्रिज! 20 करोड़ की लागत से सुल्तानगंज की... Rajasthan SI Recruitment: राजस्थान में 859 सब इंस्पेक्टरों से छिनेगी खाकी! हाई कोर्ट ने रद्द की SI भ... Greater Noida Petrol Pump: पेट्रोल की जगह भरा 'पानी'! ग्रेटर नोएडा में 20 गाड़ियां रास्ते में हुईं बं... Delhi News: दिल्ली में LPG की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन! 22 ठिकानों पर रेड, कई पर FIR दर्ज कानपुर में तेज आंधी-तूफान का तांडव! ऑटो पर गिरा बरगद का पेड़, 2 की मौत

माता-पिता की प्रताड़ना से तंग आकर बेटे ने दी जान, पत्नी ने लगाया ससुराल वालों पर आरोप

बोकारो: जिले में माता-पिता पर अपने बेटे को प्रताड़ित करने का आरोप लगा है, जिससे बेटे ने आत्महत्या कर ली. घटना सेक्टर 6 थाना इलाके की है, जहां मृतक की पत्नी ने अपने ससुराल वालों पर पति को टॉर्चर करने का आरोप लगाया है. उसने पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है.

सेक्टर 6B के क्वार्टर नंबर 4074 में गौतम कुमार नाम के 30 साल के एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली. मृतक की पत्नी शिवानी कुमारी का आरोप है कि उसके पति को उसकी सास, ससुर और ननद ने इतना मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया कि आखिरकार उसने आत्महत्या कर ली.

शिवानी ने बताया कि दो दिन पहले उनके ससुर ने उनके पति को बुरी तरह पीटा भी था. पत्नी शिवानी ने बताया कि सुबह उसकी अपने पति से अच्छी बातचीत हुई थी. उन्होंने कहा, “कोई अचानक आत्महत्या कैसे कर सकता है? उसकी हत्या हुई है.” शिवानी कुमारी ने घटना के बारे में पुलिस में आवेदन भी दिया है.

सेक्टर 6 पुलिस थाना प्रभारी संगीता कुमारी ने बताया कि पुलिस को उनके इलाके के सेक्टर 6B, क्वार्टर नंबर 4074 में गौतम कुमार नाम के 30 साल के युवक के आत्महत्या की सूचना मिली. उसे तुरंत बोकारो जनरल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. शख्स की शादी सिर्फ छह महीने पहले हुई थी. घटना के समय उसकी पत्नी अपने मायके में थी. मृत शख्स के पिता बीएसएल में कर्मचारी हैं.

शिवानी कुमारी के पिता और मृत शख्स के ससुर ने भी अपनी बेटी के ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया, जिसकी वजह से उसने आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठाया.