Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Amazon Layoffs 2026: अमेज़न में 16,000 लोगों की छंटनी, इंसानों की जगह AI लेगा कमान; ₹55 लाख करोड़ के... Hindu Nav Varsh 2026: शुरू हुआ 'विक्रम संवत 2083'! क्या है 'रौद्र संवत्सर' और क्यों डरा रहा है इसका ... Eid 2026: पार्लर जाने की झंझट खत्म! घर पर बने इस जादुई मास्क से मिनटों में हटाएं फेशियल हेयर; चांद स... India-Vietnam Summit 2026: दिल्ली में भारत और वियतनाम की अहम बैठक, जनजातीय समुदायों के उत्थान के लिए... Mathura Traffic Advisory: राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे पर मथुरा-वृंदावन के ये रास्ते रहेंगे सील, इस्कॉन... President Murmu Vrindavan Visit: राष्ट्रपति के दौरे पर मंदिरों में दर्शन का समय बदला, जानें बांके बि... Palam Fire Tragedy: पालम में आग का तांडव, 9 की मौत; रेस्क्यू के दौरान दीवार तोड़कर घुसे पड़ोसी, पुलि... Gautam Buddha Nagar Power Cut: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आंधी का कहर, 150 बिजली पोल धराशायी; 16 गांवों ... Surat Murder Case: सूरत में बिहार की महिला का मर्डर, शक में कातिल बना पति; प्रेम विवाह के बाद चाकू स... प्यार के लिए 'बगावत'! जेल से प्रेमी को छुड़ा लाई प्रेमिका; 9 महीने की बेटी बनी मां-बाप की शादी की गव...

Dumka News: दुमका के सूर्य मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मूलभूत सुविधाओं के अभाव में प्रबंधन कमेटी ने जताई नाराजगी

दुमका: जिले के जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र के केसरी गांव स्थित सूरज मंदिर में अष्टमी तिथि को दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार रविवार के दिन अष्टमी तिथि को मन्नत पूर्ण होने के बाद श्रद्धालु मंदिर आकर सूर्य भगवान को बलि चढ़ाते हैं. वहीं पर प्रसाद बनाकर श्रद्धालु ग्रहण करते हैं.

जरमुंडी प्रखंड के केसरी गांव में अवस्थित संथाल परगना का एक मात्र प्रसिद्ध सूर्य मंदिर है. भगवान भास्कर के इस मंदिर में विशेष तिथियों को होने वाले पूजा अनुष्ठान में शामिल होने के लिए स्थानीय सहित दूरदराज के श्रद्धालु पहुंचते हैं. मंदिर के मुख्य पुजारी दिनेश राय ने बताया कि जो भी भक्त सूर्य भगवान के इस मंदिर में मन्नत मांगते हैं, भगवान भास्कर उनकी मुरादें अवश्य पूरी करते हैं. भक्तों की मनोकामना पूर्ण होने पर वे विशेष तिथियों पर होने वाली पूजा पाठ में पूरी निष्ठा से भाग लेते हैं और बलि भी दी जाती है.

बासुकीनाथ से 8 किमी दूर है सूर्य मंदिर

बता दें कि बासुकीनाथ धाम से महज 8 किलोमीटर की दूरी पर केसरी गांव में स्थित इस सूर्य मंदिर का विकास होना अभी बाकी है. मंदिर को मुख्य सड़क तक जोड़ने वाली सड़क खस्ताहाल है. जिसके कारण मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. मंदिर और उसके आसपास ठहरने की धर्मशाला जैसी कोई सुविधा नहीं रहने से दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं को रात्रि में विश्राम करने के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. श्रद्धालु खुले आसमान के नीचे टेंट लगाकर किसी तरह रात गुजारने को विवश हैं. लोगों ने आस्था के इस मंदिर में आवश्यक सुविधाएं बहाल करने की मांग की है.