Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Petrol Diesel Price Today: $100 के पार हुआ कच्चा तेल! 25 जुलाई को क्या हैं आपके शहर में पेट्रोल-डीजल... Google Account New Feature: पासवर्ड भूलने पर भी नहीं होगी टेंशन! Google ने लॉन्च किया 'Selfie Video'... Pendulum Wall Clock Vastu: सोई हुई किस्मत जगा देगी पेंडुलम वाली घड़ी! जानें लगाने की सही दिशा और वास... Bad Cholesterol Causes: बैड कोलेस्ट्रॉल को न समझें मामूली, ये 5 आदतें बना सकती हैं आपको दिल का मरीज;... Makrana News: नागौर में भारी बारिश के बाद बड़ा हादसा, ढहीं मकराना की 12 मार्बल खदानें; जाखली मार्ग प... Rajasthan Crime News: जयपुर में पकड़ी गई बांग्लादेशी महिला रूबिया, मांग में सिंदूर और मंगलसूत्र पहन ... Amarnath Yatra 2026 Resumed: 6 दिनों के इंतजार के बाद अमरनाथ यात्रा फिर शुरू; भगवती नगर से 6,269 तीर... NEET Paper Leak News: वांगचुक का अनशन खत्म, CJP से बातचीत; NEET धांधली रोकने को फास्ट ट्रैक कोर्ट और... Mohan Bhagwat News: 'युवाओं को अब आदेश नहीं दे सकते, उनसे संवाद जरूरी', दिल्ली में बोले संघ प्रमुख म... Sonam Wangchuk News: '26 दिन अनशन के बाद भी ईमानदारी का सबूत दूं?' सरकार से डील के आरोपों पर भड़के स...

BCCI Big Announcement: जिन खिलाड़ियों की सैलरी है मात्र 3 हजार, अब उनकी आर्थिक मदद करेगी बीसीसीआई

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया (CABI) की पुरुष और महिला टीमों की मदद करने का ऐलान किया है. यह फैसला ब्लाइंड खिलाड़ियों को बेहतर मौके देने की दिशा में बोर्ड का बड़ा ऐलान है. बता दें, भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने पिछले साल ही टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. वहीं, पुरुष टीम भी कई वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत चुकी है. लेकिन भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम को अभी तक BCCI से मान्यता भी नहीं मिल रखी है. जिसके चलते खिलाड़ियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है.

ब्लाइंड क्रिकेटर्स के लिए BCCI का बड़ा ऐलान

इस नई पहल के तहत बीसीसीआई दोनों टीमों (पुरुष और महिला) को हर साल दो इंटरनेशनल टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए दौरे का खर् देगी. इसके अलावा, जब भारत में सीरीज आयोजित की जाएंगी, तो मेजबान और मेहमान टीमों के लिए रहने की व्यवस्था भी बोर्ड की ओर से की जाएगी. ब्लाइंड क्रिकेटरों को घरेलू और इंटरनेशनल मैचों के लिए बीसीसीआई के स्टेडियमों और मैदानों पर खेलने का मौका मिलेगा, जिससे उन्हें अच्छी सुविधा मिल पाएंगी.

यह स्ट्रक्चर सपोर्ट ब्लाइंड क्रिकेटरों के लिए मौके, बुनियादी ढांचे और इंटरनेशनल एक्सपोजर को मजबूत करने पर केंद्रित है. बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने कहा, ‘भारत के ब्लाइंड क्रिकेटरों की उपलब्धियां क्रिकेट जगत के लिए गर्व का स्रोत हैं. इस स्ट्रक्चर सपोर्ट के जरिए से बीसीसीआई का उद्देश्य इन खिलाड़ियों के लिए मौके, बुनियादी ढांचे और पहचान को मजबूत करना है.’

ब्लाइंड क्रिकेटर्स को मिलती है इतनी कम सैलरी

भारत में में ब्लाइंड क्रिकेट और ब्लाइंड क्रिकेटर्स गुमनामी के अंधेरे में खोए हुए हैं. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, ब्लाइंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को मैच फीस के तौर पर सिर्फ 3 हजार रुपए मिलते हैं. ये सिर्फ ब्लाइंड महिला टीम नहीं, बल्कि ब्लाइंड पुरुष टीम का भी हाल है. सारा खर्च क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया (CABI) और कुछ दयालु स्पॉन्सर्स उठाते हैं. लेकिन बीसीसीआई के इस ऐलान के बाद बोर्ड के साथ-साथ खिलाड़ियों को भी मदद मिलेगी, जो उनके लिए किसी सपने से कम नहीं है.