Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Anurag Dobhal Health Update: अस्पताल में भर्ती हुए 'UK07 Rider' अनुराग डोभाल, फेफड़ों में इंफेक्शन क... युद्ध के बीच 'सोने' में भारी गिरावट! ₹1.60 लाख के नीचे आया गोल्ड, चांदी भी लुढ़की; क्या यह निवेश का ... किचन और बेडरूम की बदलेगी दुनिया! ये कंपनी लॉन्च कर रही एआई (AI) वाले स्मार्ट AC और फ्रिज; फीचर्स देख... Chaitra Navratri 2026: क्यों महाअष्टमी को माना जाता है सबसे शक्तिशाली दिन? जानें मां महागौरी की पूजा... Curd Food Combinations: दही के साथ क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? न्यूट्रिशनिस्ट से जानें दही खाने के... VIP Security Review 2026: फारूक अब्दुल्ला पर हमले की कोशिश के बाद केंद्र सरकार अलर्ट, गृह मंत्रालय न... Productivity vs Equality: पीरियड लीव महिलाओं के लिए 'हक' है या करियर में 'रुकावट'? जानें क्या कहते ह... मुंबई में 'गैस माफिया' पर महा-स्ट्राइक! सैकड़ों LPG सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी के बड़े रैकेट का भंडाफो... चित्तौड़गढ़ हाईवे पर चीख-पुकार! कंटेनर और पिकअप की भिड़ंत में 2 की मौत, 13 महिलाएं लहूलुहान; उदयपुर ... महाराष्ट्र में 'धर्म स्वतंत्रता बिल' पेश! धर्मांतरण के बाद शादी हुई तो क्या होगा बच्चे का धर्म? नए क...

PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जताई दंगे की आशंका

उत्तर प्रदेश के मेरठ में 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से पहले शहर के कैंट विधानसभा क्षेत्र के सदर इलाके में कथित तौर पर चंदा मांगने आए कुछ लोगों को लेकर विवाद खड़ा हो गया. क्षेत्र के कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि मुस्लिम समाज से जुड़े कुछ लोग घरों और दुकानों में जबरन घुस कर बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांग रहे थे. इस संबंध में स्थानीय लोगों ने पुलिस से शिकायत की है.

मामले की जानकारी मिलने पर कैंट विधायक अमित अग्रवाल मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से बातचीत की. उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित लोग कश्मीर, बंगाल और असम जैसे राज्यों से आए बताए जा रहे हैं. चंदा मांगने के बहाने घरों में घुस रहे हैं. विधायक ने इन लोगों की जांच और गिरफ्तारी की मांग की है. हालांकि उनका आरोप है कि पुलिस ने बिना ठोस पूछताछ के ही उन्हें छोड़ दिया.

क्या बोले विधायक अमित अग्रवाल

विधायक अमित अग्रवाल ने इस पूरे मामले को गंभीर बताया है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से पहले किसी बड़ी साजिश की आशंका जताई है. उन्होंने कहा कि जब शहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत की मौजूदगी की चर्चा है, साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम प्रस्तावित है, ऐसे में संदिग्ध गतिविधियों को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए था.

उन्होंने कहा कि पुलिस को इस मामले की गहराई से जांच करनी चाहिए थी. विधायक ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के बाद वह इस मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से करेंगे और गृह सचिव को भी पत्र लिखेंगे.

पूरे मामले पर पुलिस प्रशासन की सफाई

विधायक के आरोपों को पुलिस प्रशासन ने खारिज किया है. पुलिस ने कहा कि रमजान के महीने में हर साल कुछ लोग अलग-अलग राज्यों से आकर चंदा इकट्ठा करते हैं. जिन लोगों के खिलाफ शिकायत की गई थी, उन्हें थाने लाकर पूछताछ की गई. पुलिस के अनुसार, संबंधित व्यक्तियों में बिहार, बंगाल और असम के लोग शामिल थे और जांच के बाद उन्हें वापस भेज दिया गया.