Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां... Kashi Vishwanath Mahashivratri 2026: काशी में उमड़ा भक्तों का सैलाब, 3 KM लंबी लाइन; जानें बाबा विश्... Uzma Khan Kanwar Yatra: मुराद पूरी हुई तो कांवड़ लेकर निकलीं उजमा खान, महादेव की भक्ति में लीन होकर ...

Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ने किया अद्भुत श्रृंगार

उज्जैन: देश व दुनिया में महाशिवरात्रि पर्व पूरी धूमधाम से मनाया जाता है. वहीं, मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर भी इस महापर्व के लिए विदेशी फूलों से सजाया जा रहा है. पूरे मंदिर परिसर को सजाने में 200 से अधिक कलाकार लगे हुए हैं. वहीं, आंगन में रंग-बिरंगी रंगोलियां बनाई गई हैं. इसके साथ ही पूरा महाकालेश्वर मंदिर रोशनी से जगमग हो उठा है. इस बार महाकाल मंदिर को दक्षिण भारत के नटराज मंदिर की थीम पर सजाया गया है. 15 फरवरी को महाशिवरात्रि महाकाल मंदिर में धूमधाम के साथ मनाई जाएगी.

बेंगलुरु से मंदिर सजाने आई 200 लोगों की टीम

महाशिवरात्रि के अवसर पर महाकाल मंदिर को देश-विदेश के फूलों से सजाया जा रहा है. बाबा महाकाल धाम को फूलों से सुसज्जित करने पहुंचे कलाकार कृष्णमूर्ति रेड्डी ने बताया, ” हम बेंगलुरु के रहने वाले हैं और 200 कलाकारों की टीम के साथ बाबा महाकाल के धाम को सजाने पहुंचे हैं. इसमें 4 देशों के 40 से अधिक प्रजातियों के फूलों से महाकाल परिसर को सजाया जा रहा है. इसमें सिंगापुर, हांगकांग, स्विट्जरलैंड और इंडोनेशिया के फूल भी शामिल हैं. इन देशों से निशुल्क और फ्लाइट से फूल मंगाए गए हैं.”

12 सालों से महाकाल की सेवा में साउथ की टीमें

कलाकार कृष्णमूर्ति रेड्डी ने बताया, ” हम पिछले 12 सालों से महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिरों को विदेशी प्राकृतिक फूलों और पत्तियों से सुसज्जित करते आ रहे हैं. इस बार महाकाल मंदिर की सजावट अलग तरीके से कर रहें हैं. जिसमें मुख्य रूप से गर्भ ग्रह, नंदी हॉल, द्वार को नटराज थीम पर सजाया गया है. इसके अलावा परिसर में मौजूद अन्य प्रमुख हिस्सों में भी सजावट की जा रही है.”

रंगोलियों के लिए अलग से आई टीमें

इस साल महाशिवरात्रि पर महाकाल धाम को दक्षिण भारत में स्थित नटराज मंदिर के थीम पर सजाया जा रहा है. वहीं, उज्जैन के पंकज सेहरा व उनकी टीम और इंदौर के केशव शर्मा द्वारा पूरे परिसर में रंगोली बनाई गई. पिछले साल लगभग 30 लाख रुपए साज सज्जा में खर्च किए थे. इस बार महाशिवरात्रि पर्व के बाद ही खर्च का आकलन किया जा सकेगा.