Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: धनबाद-गोमो रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, राजधानी एक्सप्रेस को रोक... Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में भारी बवाल, छात्र संगठनों और शिक्षकों के बीच... Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम में चमत्कार, मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला इलाज के बाद सकुशल अपने घर... Bokaro News: जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में बोकारो में कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा ... Palamu News: चर्चित विनीत तिवारी अपहरण हत्याकांड का मुख्य आरोपी प्रशांत तिवारी झांसी से गिरफ्तार, पु... Dhamtari News: स्वीडन में चमके धमतरी के सत्यांशु दीप, स्पेशल ओलंपिक्स गोथिया कप में भारत को दिलाया क... Kawardha News: प्रधानमंत्री जन-मन योजना से बदली कवर्धा के वनांचल की तस्वीर, 3 किमी लंबी पक्की सड़क से... Bhilai News: भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू पर दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ और डिवाइडर से टकराने से दो दोस्तों क... GPM News: पेपर लीक मामलों को लेकर गरमाई सियासत, पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने केंद्र सरकार पर बोला हमला Raipur News: भाजपा-कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान बड़ा बवाल, पुलिसकर्मियों पर पथराव के बाद 12 कांग्रेसियो...

राजपथ पर प्रधानमंत्री के विमान की इमर्जेंसी लैंडिंग सफल

छह लेन के बड़े पुल की सौगात दी पीएम मोदी ने

  • कांग्रेस पर फिर से तीखा हमला बोला

  • लैंडिंग के जरिए दोनों पड़ोसियों को संदेश

  • अब देश हर मोर्चे पर आगे बढ़ रहा है

भूपेन गोस्वामी

गुवाहाटीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को असम के गुवाहाटी और डिब्रूगढ़ में पूर्वोत्तर भारत की सामरिक और बुनियादी ढांचागत शक्ति को नया आयाम दिया। प्रधानमंत्री का यह दौरा न केवल विकास परियोजनाओं के लोकार्पण का गवाह बना, बल्कि चीन सीमा के करीब भारत की रक्षा तैयारियों का एक बड़ा प्रदर्शन भी रहा।

प्रधानमंत्री मोदी का विमान डिब्रूगढ़ के पास मोरान बाईपास पर नवनिर्मित इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी पर उतरा। भारतीय वायुसेना के सी-130J सुपर हरक्यूलिस विमान से उतरकर पीएम ने पूर्वोत्तर की इस पहली आपातकालीन हवाई पट्टी का औपचारिक उद्घाटन किया। चीन सीमा के करीब स्थित यह ईएलएफ 74 टन वजनी परिवहन विमानों और सुखोई जैसे फाइटर जेट्स को संभालने में सक्षम है। युद्ध या आपातकाल की स्थिति में यह हाइवे रनवे के रूप में काम करेगा। उद्घाटन के दौरान सुखोई विमानों का एयर शो भी आयोजित किया गया, जो भारत की हवाई ताकत का प्रमाण था।

गुवाहाटी में प्रधानमंत्री ने ब्रह्मपुत्र नदी पर बने कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन किया। 3,030 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह 6-लेन का पुल पूर्वोत्तर का पहला एक्स्ट्राडोज्ड पुल है। यह गुवाहाटी और नॉर्थ गुवाहाटी के बीच की दूरी को घटाकर मात्र 7 मिनट कर देगा, जिससे व्यापार और परिवहन में क्रांतिकारी बदलाव आएगा।

पुलवामा हमले की सातवीं बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए पीएम ने कहा कि आज का भारत आतंकियों को उनके घर में घुसकर जवाब देता है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने विपक्षी दल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने दशकों तक पूर्वोत्तर को असुरक्षा और डर में रखा और सेना के हथियार सौदों में घोटालों को प्राथमिकता दी। पीएम ने कहा, आज देश को केवल एक हवाई पट्टी नहीं मिली, बल्कि यह प्रमाण है कि नया भारत अपनी सुरक्षा के लिए हर तरह से तैयार है।

आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर, मोदी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि असम का विकास भाजपा की नीतियों और कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ जीतने का आह्वान किया ताकि विकास की यह यात्रा अनवरत जारी रहे।इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने असम के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की तरफ से चुनाव प्रचार का औपचारिक आगाज भी कर दिया। इस बार के चुनाव में भाजपा ने असम की एक सौ सीटों को जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है।