Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Karur Stampede Case: एक्टर विजय को सीबीआई से राहत, करूर हादसे में पूछताछ के लिए फिर बुलाया जाएगा; जा... Giriraj Singh on Rahul Gandhi: राहुल गांधी को गिरिराज सिंह ने बताया 'नकली गांधी', नागरिकता और LoP की... T20 वर्ल्ड कप की जीत के बाद गूंजेगी शहनाई! टीम इंडिया का ये स्टार खिलाड़ी करने जा रहा है शादी; मसूरी... Box Office Blast: ‘धुरंधर 2’ तोड़ेगी 'पठान' और 'जवान' का रिकॉर्ड? रणवीर सिंह रचने जा रहे हैं ऐसा इति... Trump Warns Iran 2026: डोनाल्ड ट्रंप का ईरान पर तीखा हमला, बोले- "20 गुना ताकत से करेंगे पलटवार"; मि... दुनिया पर महायुद्ध का साया! 11 दिन में 11 देशों पर हमला; ईरान-इजराइल के मिसाइल और ड्रोन से दहल उठा म... Share Market Today 10 March: सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त रिकवरी, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट स... Human Brain Computing: क्या AI को मात देगा इंसानी दिमाग? वैज्ञानिकों ने बनाया 'बायो-कंप्यूटर', जीवित... दिन में हो जाएगी रात! 6 मिनट 22 सेकंड तक छाया रहेगा घना अंधेरा; जानें कब लगेगा 21वीं सदी का दूसरा सब... मच्छरों का काम तमाम! घर पर ही बनाएं 100% नेचुरल 'मॉस्किटो रिपेलेंट'; बाजार वाली कॉइल और लिक्विड को क...

Dhamtari Road Accident: धमतरी में भीषण सड़क हादसा, कोबरा बटालियन के 3 जवानों समेत 4 की मौत

धमतरी: शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा जिले में हुआ. इस हादसे में तीन कोबरा बटालियन के जवान और एक ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई. एक जवान घायल है.

खड़े ट्रक से टकराई कार

यह हादसा एनएच 30 में अर्जुनी थाना क्षेत्र के खपरी बायपास के पास हुआ है. बताया जा रहा है कि खड़ी ट्रक में तेज रफ्तार कार घुस गई. इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए. मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई. मृतकों में तीन कोबरा बटालियन के जवान और एक सिविलियन शामिल है. एक जवान घायल है, जिसका प्राथमिक इलाज धमतरी जिला अस्पताल में करने के बाद बेहतर उपचार के लिये रायपुर रेफर किया गया है.

मृतकों के नाम

  • मुकेश कुमार (हेड कास्टेबल) की मौत
  • उमेंद्र सिंह (एसआई) की मौत
  • राजकुमार गौड़ (कांस्टेबल) की मौत
  • हीरालाल नागर सिविलियन ड्राइवर की मौत

घायल का नाम

अभिमान राय (कोबरा बटालियन) घायल, रायपुर रेफर

घटना की सूचना मिलते ही आला अफसर धमतरी जिला अस्पताल पहुंचे. धमतरी कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि सुबह करीब 8 बजे जगदलपुर से रायपुर की ओर कोबरा बटालियन के जवान छुट्टी पर जा रहे थे. खपरी बायपास के पास जवानों की गाड़ी खड़ी ट्रक से टकरा गई. तीन जवान और ड्राइवर की मौत हुई है. एक जवान घायल है, जिसका इलाज चल रहा है. जवानों के शव ससम्मान उनके गृहग्राम पहुंचाया जाएगा. कलेक्टर ने कहा कि रोड साइड में ट्रक खड़े करने पर कार्रवाई की जाएगी.

वहीं धमतरी महापौर रामू रोहरा ने घायल जवान से मुलाकात की और गृह मंत्री विजय शर्मा से फोन पर घायल जवान अभिमान राय से की बात करवाई.

सीएम साय ने घटना पर जताया दुख

सीएम विष्णुदेव साय ने धमतरी सड़क हादसे पर दुख जताया. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि दिवंगत जवानों को श्रद्धांजलि दी और घायल जवान के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की.