Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
होली के जिद्दी रंगों ने बिगाड़ दी बालों की रंगत? किचन में मौजूद इन चीजों से बाल बनेंगे पहले जैसे सॉफ... हिमाचल में सुक्खू सरकार का सरप्राइज: कांगड़ा के अनुराग शर्मा को मिला राज्यसभा का टिकट, तेलंगाना से स... Greater Noida News: राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में होली पर चले लाठी-डंडे, गार्ड्स और रेजिडेंट्स में म... होली के दिन दादी पर छिड़क दिया पेंट, गुस्से में 4 साल के पोते पर उड़ेला खौलता हुआ पानी, बुरी तरह झुल... RS Election 2026: राज्यसभा की 37 सीटों के लिए सियासी संग्राम, क्या उच्च सदन में बढ़ेगी एनडीए की ताकत? Darbhanga News: दरभंगा के लोरिका गांव में रंग खेलने पर विवाद, जमकर पथराव और तोड़फोड़ Gurugram Road Accident: गुरुग्राम में रॉन्ग साइड से आ रही थार ने डिलीवरी बॉय को रौंदा, पुलिस पर वीडि... हृदयविदारक हादसा: गोरखपुर में MBBS छात्र को फॉर्च्यूनर ने उड़ाया, रेलिंग पर लाश देख दहल गए राहगीर Ranchi News: हनीमून पर गए रांची के नवविवाहित कपल ने मांगी सीएम हेमंत सोरेन से मदद, भारत वापसी की गुह... दिल्ली में दर्दनाक हादसा! रिठाला में 50 झुग्गियां बनी राख का ढेर, एक लड़की की जिंदा जलने से मौत; इला...

Ghaziabad Suicide Case: 3 शादियां और लिव-इन पार्टनर; 3 बच्चियों की मौत का जिम्मेदार क्या पिता है? जानें 5 बड़े सवालों के जवाब

गाजियाबाद के भारत सिटी सोसाइटी में तीन बहनों के आत्महत्या करने के मामले में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं. सोसाइटी के 9वीं मंजिल के अपने फ्लैट से कूदकर चेतन कुमार की बेटी 16 वर्षीय निशिका, 14 वर्षीय प्राची और 12 वर्षीय पाखी ने चार फरवरी को आत्महत्या कर ली थी. वहीं इस सुसाइड के बाद चेतन ने मृत बेटियों को कोरियन गेम और वीडियो का आदी बताया था. घटना के बाद पुलिस ने बीते शुक्रवार को चेतन और उसकी तीनों पत्नियों से करीब घंटे भर पूछताछ की.

बीते शुक्रवार को चेतन ने परिवार के साथ दिल्ली में बच्चियों के अस्थि विसर्जित किए. घर लौटने पर रात करीब 9 बजे पुलिसटीम पहुंची और उन्हें डीसीपी कार्यालय ले गई. यहां डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील ने चेतन, उनकी पहली पत्नी सुजाता, दूसरी पत्नी हिना (सुजाता की बहन) और तीसरी पत्नी टीना से बारी-बारी पूछताछ की. उसके बाद पुलिस ने सभी को छोड़ दिया और वह अपने फ्लैट पर वापस आ गए.

दहशत में हैं सोसाइट के लोग

घटना के बाद से क्राइम सीन पर लगाई गई रस्सी और बैरियर को अभी नहीं हटाया गया है. सोसाइटी के लोग घटना के बाद से ही दहशत में हैं. वहीं पुलिस पूछताछ में चेतन ने एक और महिला से संबंध होने की बात स्वीकार की है. शुक्रवार रात को पुलिस ने फ्लैट पर भी जांच पड़ताल की.

स्कूल नहीं जाती थी मृतक बहनें

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि मृत तीनों बहनें स्कूल नहीं जाती थी. चेतन ने पुलिस को बताया कि तीनों बेटियों ने कोरोना के समय में स्कूल जाना बंद कर दिया था. इसके बाद उन्हें कई बार स्कूल भेजने की कोशिश की, लेकिन तीनों स्कूल नहीं गईं.

नहीं था कर्ज, किराए पर लिए हैं दो फ्लैट

पूछताछ में यह बात भी सामने आई कि चेतन ने दो फ्लैट किराए पर ले रखा है. वहीं दो करोड़ कर्ज की बात भी गलत है. चेतन ने पुलिस को बताया कि कोरोना में थोड़ी समस्या हुई थी, जो बाद में सही हो गई थी. पहली पत्नी ने भी कर्ज बात होने से इनकार किया.

क्या कहा तीनों पत्नियों ने?

पुलिस पूछताछ में चेतने की पहली पत्नी सुजाता ने कहा कि उनकी गलती थी जो बच्चियों पर ध्यान नहीं दिया. इसीलिए ऐसी घटना हुई. बेटियों की निगरानी करनी चाहिए थी और ध्यान देना चाहिए था. वहीं दूसरी पत्नी हिना ने कहा कि परिवार की मर्जी से शादी की. तीसरी पत्नी टीना ने कहा कि संबंध हो जाने के कारण शादी हुई.

दो पत्नी के बाद तीसरी से क्यों की शादी?

चेतन को पहली पत्नी सुजाता से कोई संतान नहीं है. इसके बाद घर वालों की मर्जी से उसने सुजाता की बहने हिना से शादी कर ली. इस बीच सीलमपुर में ससुराल के पड़ोस में रहने वाली तब्बू से उसके संबंध हो गए और वह राजेंद्रनगर में एक फ्लैट किराए पर लेकर उसके साथ रहना था. पुलिस पूछताछ में चेतन ने बताया कि 2018 में तीसरी मंजिल से गिरने कारण तब्बू की मौत हो गई थी. इसके बाद तब्बू की रिश्तेदार टीना से संबंध हो गए और उसके गर्भवती होने पर कोर्ट मैरिज कर ली.

कब दिलाए थे बच्चियों को मोबाइल फोन?

चेतन ने पुलिस को बताया कि करीब 6 माह पहले बच्चियों को 2 मोबाइल फोन दिलाया था. बच्चियों की कभी पिटाई नहीं की. वह साथ में सोती थी, जब हम लोग सो जाते थे, तो वह फोन लेकर दूसरे कमरे में चली जाती थी. बच्चियां फोन की आदी हो गई थी.

घटना के बाद पुलिस को 8 पन्नों का एक सुसाइड नोट मिला था, जिसमें कोरियन गेम और कोरियन कल्चर से प्यार की बात लिखी हुई थी. हालांकि पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है.