Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM Modi on Gaming: ‘भारतीय कहानियों पर गेम बनाएं बच्चे’, पीएम मोदी बोले- गेमिंग सिर्फ शौक नहीं, करिय... Sabarimala Gold Theft Case: सबरीमला सोना चोरी केस में एक्टर जयराम से पूछताछ करेगी ED, मुख्य आरोपी पो... Rahul Gandhi on Janakpuri: ‘असली कातिल सड़क नहीं, सत्ता है’, जनकपुरी हादसे पर राहुल गांधी का सरकार प... Jaipur: भांकरोटा में कीमती जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, कंपनी का दावा- 'मिलीभगत से बदला गया लैंड रिकॉ... Delhi: 'जनकपुरी हादसा नोएडा के इंजीनियर की मौत जैसा', अपनी ही सरकार पर बरसे AAP नेता; दिल्ली में सड़... FASTag Annual Pass: हाईवे यात्रियों के लिए सुपरहिट साबित हुआ FASTag सालाना पास, मात्र 6 महीने में जु... Salman Khan Case: एक्टर सलमान खान को आंशिक राहत, गिरफ्तारी वारंट की वैधता पर उठे सवाल; अब 9 फरवरी को... Jalaun Rape Case: जालौन रेप केस में नया मोड़; पिता ने दर्ज कराई FIR, तो बेटी ने वीडियो जारी कर कहा- ... Deportation Data: विदेश में अवैध तरीके से रह रहे भारतीयों पर शिकंजा, 5 साल में 1.6 लाख से ज्यादा निर... PNB Gold Loan Scam: पीएनबी में 6.50 करोड़ के गोल्ड घोटाले का मास्टरमाइंड अमित जांगिड़ गिरफ्तार, असली...

Punjab News: बेटे की शादी और घर के बाहर पंजाब पुलिस का पहरा, किसान नेता को पुलिस ने किया नजरबंद

फाजिल्का: पंजाब पुलिस द्वारा किसान नेता को उसके घर में ही हिरासत में लिया गया है। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के आज बठिंडा में पक्का धरना देने से पहले ही पुलिस ने किसानों पर कार्रवाई शुरू कर दी। गांव चक्क घेरूवाला में किसान नेता के घर पर बेटे की शादी थी, लेकिन पुलिस ने घर को घेर लिया और किसान को घर के अंदर ही हिरासत में ले लिया। दरअसल, फाजिल्का के गांव चक्क के घेरूवाला में पंजाब पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के जिला नेता जगसीर सिंह घोला के घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी। पता चला कि पुलिस ने उन्हें घर के अंदर ही हिरासत में ले लिया है। आपको बता दें कि BKU एकता उगराहां ने आज बठिंडा में DC ऑफिस के बाहर पक्का धरना देने का फैसला किया था और यूनियन ने इस धरने का ऐलान पहले ही कर दिया था।

इसके बाद पंजाब पुलिस कई जगहों पर किसान नेताओं के घर जाकर उन्हें घरों के अंदर ही हिरासत में ले रही है। किसान नेता जगसीर सिंह घोला का कहना है कि भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने किसान नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर आज DC ऑफिस के सामने प्रोटेस्ट करने का ऐलान किया था, जिसके बाद आज सुबह भारी पुलिस फोर्स उनके घर पहुंची और उन्हें घर के अंदर ही हिरासत में ले लिया। उन्होंने कहा कि उन्हें आज के प्रोटेस्ट में शामिल नहीं होना था क्योंकि उनके बेटे की शादी थी और आज उनके घर पर बच्चों के एक समारोह रखा गया था। इसके बावजूद उनके घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई और उन्हें घर के अंदर ही हिरासत में ले लिया गया।