Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM Modi on Gaming: ‘भारतीय कहानियों पर गेम बनाएं बच्चे’, पीएम मोदी बोले- गेमिंग सिर्फ शौक नहीं, करिय... Sabarimala Gold Theft Case: सबरीमला सोना चोरी केस में एक्टर जयराम से पूछताछ करेगी ED, मुख्य आरोपी पो... Rahul Gandhi on Janakpuri: ‘असली कातिल सड़क नहीं, सत्ता है’, जनकपुरी हादसे पर राहुल गांधी का सरकार प... Jaipur: भांकरोटा में कीमती जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, कंपनी का दावा- 'मिलीभगत से बदला गया लैंड रिकॉ... Delhi: 'जनकपुरी हादसा नोएडा के इंजीनियर की मौत जैसा', अपनी ही सरकार पर बरसे AAP नेता; दिल्ली में सड़... FASTag Annual Pass: हाईवे यात्रियों के लिए सुपरहिट साबित हुआ FASTag सालाना पास, मात्र 6 महीने में जु... Salman Khan Case: एक्टर सलमान खान को आंशिक राहत, गिरफ्तारी वारंट की वैधता पर उठे सवाल; अब 9 फरवरी को... Jalaun Rape Case: जालौन रेप केस में नया मोड़; पिता ने दर्ज कराई FIR, तो बेटी ने वीडियो जारी कर कहा- ... Deportation Data: विदेश में अवैध तरीके से रह रहे भारतीयों पर शिकंजा, 5 साल में 1.6 लाख से ज्यादा निर... PNB Gold Loan Scam: पीएनबी में 6.50 करोड़ के गोल्ड घोटाले का मास्टरमाइंड अमित जांगिड़ गिरफ्तार, असली...

Bikram Majithia vs Punjab DGP: “मेरा एनकाउंटर हुआ तो पंजाब DGP होंगे जिम्मेदार”, बिक्रम मजीठिया ने लगाए गंभीर आरोप

चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने प्रेस से बातचीत में कहा कि यदि मेरा एनकाउंटर सिद्धू मूसेवाला की तरह हो जाता है, तो इसका सीधा जिम्मेदार पंजाब का डी.जी.पी. गौरव यादव होगा। उन्होंने कहा कि इस समय पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब है और पंजाब का डी.जी.पी. केवल भगवंत मान और केजरीवाल को खुश कर रहा है।

मजीठिया ने कहा कि मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता और मैं अपनी लड़ाई लड़ूंगा। मैं इस सरकार के सामने कभी नहीं झुकूंगा, भले ही मेरे ऊपर एक के बजाय दस केस भी दर्ज कर दिए जाएं। उन्होंने कहा कि डी.जी.पी. की मजबूरी है कि उसे केजरीवाल को खुश रखना है और यदि वह ऐसा नहीं करता तो अगली सुबह ही सस्पेंड हो जाएगा।

जब डी.जी.पी. को पता होगा कि मुझे कोई हटा नहीं सकता, तो वह कानून को प्राथमिकता देगा, न कि केजरीवाल और भगवंत मान को। उन्होंने कहा कि मैं डी.जी.पी. के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन डी.जी.पी. नियमों के अनुसार ही नियुक्त किया जाना चाहिए। मजीठिया ने कहा कि केजरीवाल ने पंजाब में जो हालात बनाए हैं, वह बहुत गलत है। उन्होंने विरोधी पार्टियों से कहा कि अपने हितों को छोड़कर हमें पंजाब के हितों के लिए एकजुट होने की जरूरत है।